Month: November 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में किया रोड शो, उमड़ी फैंस की भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले भागलपुर सीट पर प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में उनकी बेटी और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने रविवार को भागलपुर में भव्य रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत बुढ़ानाथ मंदिर से हुई और यह शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न हुआ। पूरे रास्ते में कांग्रेस समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नेहा शर्मा के साथ झंडे और बैनर लेकर नारे लगाते नजर आए। वहीं नेहा शर्मा को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों के दोनों ओर जमा हो गई। कई स्थानों पर उनके प्रशंसक सेल्फी लेने और […]

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में किया रोड शो, उमड़ी फैंस की भीड़ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण में भागलपुर सीट पर प्रचार अपने चरम पर है। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने जोरदार रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत ऐतिहासिक बुढ़ानाथ मंदिर से हुई और यह शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान नेहा शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नेता मौजूद रहे। पूरे मार्ग में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नेहा शर्मा को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवा, महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े नजर आए। कई जगहों पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत भी किया। जनसमर्थन से उत्साहित नेहा […]

भागलपुर में थमा चुनावी शोर, 11 नवंबर को होगा मतदान, प्रशासन ने की सख्त सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण के तहत भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान रविवार शाम 6 बजे के बाद समाप्त हो गया। अब जिले में 11 नवंबर को मतदान संपन्न होगा। प्रचार समाप्ति के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त समीक्षा भवन में प्रेस वार्ता कर मतदान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी शोर अब थम चुका है और प्रशासन पूरी तरह से मतदान दिवस की व्यवस्था में जुट गया है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, मतदान के दिन प्रत्येक प्रत्याशी को अधिकतम तीन वाहनों की […]

लेखा समाधान बैठक को लेकर आदेश जारी, अभ्यर्थियों को 30 दिनों के भीतर निर्वाचन व्यय का लेखा दाखिल करना अनिवार्य ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के साथ-साथ निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग के पत्र संख्या 76/अनुदेश/2015/ईईपीएस/खण्ड-XIV, दिनांक 2 जून 2015 के अनुसार, प्रत्येक प्रत्याशी को परिणाम की घोषणा के 30 दिनों की सांविधिक अवधि के भीतर अपना निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करना अनिवार्य है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार परिणाम की घोषणा के 26वें दिन लेखा समाधान बैठक आयोजित की जानी है। साथ ही, व्यय लेखा दाखिल करने की अंतिम तिथि से एक सप्ताह पूर्व सभी अभ्यर्थियों, निर्वाचन एजेंटों एवं लेखा कार्य से जुड़े कार्मिकों के लिए फैसिलिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि निर्वाचन […]

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने महिला आईटीआई और राजकीय पॉलिटेक्निक के डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, हृदय कांत ने रविवार को विभिन्न डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुल्तानगंज स्थित महिला आईटीआई परिसर में मतदान कर्मियों के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर तथा बिहपुर, गोपालपुर एवं सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के पोल्ड ईवीएम रिसीविंग सेंटर का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक बरारी परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों के लिए डिस्पैच सेंटर तथा पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर एवं […]

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने आई ट्रिपल सी स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की दिशा में भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से तैयारी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, हृदय कांत ने आई ट्रिपल सी (I Triple C) में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि मतदान के दिन जिले के सभी मतदान केंद्रों की गतिविधियों की सीधी निगरानी इसी कंट्रोल रूम से की जाएगी। यहां लगे स्क्रीन पर प्रत्येक मतदान केंद्र के लाइव फुटेज देखे जा सकेंगे, […]

भागलपुर में 170 लोगों के शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित, 2 का रद्द ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए भागलपुर जिले में सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने-अपने संबंधित थानों में शस्त्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कई अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए अब तक शस्त्र सत्यापन नहीं कराया गया। ऐसे मामलों में वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर एवं पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा शस्त्र सत्यापन न कराने वाले, सत्यापन के बाद शस्त्र जमा न करने वाले तथा मृत शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों की सूची उपलब्ध कराई गई। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर जिला दंडाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए 170 शस्त्र अनुज्ञप्तियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं 2 अनुज्ञप्तियों को रद्द […]

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर नवगछिया में यातायात व्यवस्था का नोटिस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान जिले में विशेष यातायात व्यवस्था की सूचना जारी की है। यह व्यवस्था दिनांक 11 नवंबर 2025 को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लागू रहेगी। यातायात व्यवस्था के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: नवादा मक्खातकिया से नवगछिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अब NAC ऑफिस/राजेंद्र कॉलोनी होते हुए ही जाएंगे। मकंदपुर चौक से नवगछिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन पुरानी बस स्टैंड/नया टोला होते हुए ही मार्ग तय करेंगे। नवगछिया रेलवे स्टेशन से नवगछिया बाजार-मकंदपुर चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन अब सब्जी मंडी-व्याहुत चौक-नोनियापट्टी होते हुए गौशाला मंदिर तक ही जा सकेंगे। इस मार्ग पर वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था […]

Noimg

जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में यशराज बने मैन ऑफ़ द सीरीज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के समापन समारोह में नवगछिया के खिलाड़ी यशराज को मैन ऑफ़ द सीरीज घोषित किया गया। फाइनल मैच महेश्वरी अकादमी मैदान, कटिहार में संपन्न हुआ, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैन ऑफ़ द सीरीज बनने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक एवं सह कोच घनश्याम प्रसाद, अशोक सिंह, सरोज झा, अखिलेश पांडे, राजेश कुमार राजू, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, इबरार आलम, इजहार आलम, प्रमोद शर्मा, अमित पांडे और अनुराग सहित अन्य सदस्यों ने यशराज को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर यशराज के खेल कौशल और समर्पण की जमकर प्रशंसा की गई। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं […]

ज्ञान वाटिका विद्यालय में 23 नवंबर को होगा ‘केबीसी-2 हॉट सीट गेम’ का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए लागू आचार संहिता एवं परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशानुसार ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में आयोजित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम 23 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की नई तिथि स्वामी आगमानंद जी महाराज के मार्गदर्शन तथा आचार संहिता के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए तय की गई है, ताकि सभी प्रतिभागी और दर्शक बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम में भाग ले सकें। यह विशेष आयोजन सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन स्थल ज्ञान वाटिका को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा सभी तैयारियों […]