December 25, 2025
साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए श्रीलंकाई टीम पटना पहुंची, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ ने किया जोरदार स्वागत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaपटना। एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) में भाग लेने के लिए श्रीलंका की पुरुष और महिला बॉल बैडमिंटन टीम आज पटना पहुंची। पटना आगमन पर जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने टीम का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई. राजा राव, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा रानी, सिमरन कुमारी, मुस्कान मिश्रा, खुशी मिश्रा, अंजली कुमारी, अमरजीत कुमार, आकाश कुमार और रोहित कुमार […]