Month: December 2025

Noimg

नवनिर्मित शिरडी साईंनाथ मंदिर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जगद्गुरु से लिया गया मार्गदर्शन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : अनुमंडल के एकमात्र नवनिर्मित शिरडी साईंनाथ मंदिर साईंनगर सहौरा में साईंनाथ की दिव्य प्रतिमा की शास्त्रसम्मत एवं विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शुभम कुमार ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा समिति की वार्षिक पत्रिका पूज्य गुरुदेव को ससम्मान भेंट की तथा मंदिर में प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। श्री शुभम कुमार ने पूज्य गुरुदेव को अवगत कराया कि नवनिर्मित साईंनाथ मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। वहीं साईंनाथ की प्रतिमा का निर्माण जयपुर में पूर्ण हो चुका है और वह स्थापना के लिए पूर्णतः तैयार […]

Noimg

आरपीएफ के डीआईजी ने भागलपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, जवानों ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों पर मानव बल की कमी के कारण बढ़ते कार्यभार को देखते हुए आरपीएफ के डीआईजी सह पूर्व रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और आरपीएफ जवानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। आरपीएफ जवानों ने बताया कि पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण उन्हें 12-12 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ रही है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है। जवानों का कहना है कि अत्यधिक कार्यभार का असर न केवल उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, बल्कि यात्री सुरक्षा को लेकर भी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा काउंसलिंग और […]

Noimg

कोतवाली थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, सिटी एसपी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर पुलिस द्वारा कोतवाली थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा सहित जिले के कई थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जहां संबंधित पदाधिकारियों ने उनकी शिकायतें सुनीं और मौके पर ही समाधान एवं आवश्यक सलाह प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने हाल के दिनों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की और पुलिस प्रशासन को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को और मजबूत करने पर जोर दिया। इस […]

Noimg

तुलसी दिवस पर बाल भारती विद्यालय में नवगछिया खेल संघ हुआ सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।तुलसी दिवस के पावन अवसर पर आज बाल भारती विद्यालय, नवगछिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरुदेव श्री अगमानंद जी महाराज द्वारा नवगछिया खेल संघ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान नवगछिया क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में नवगछिया खेल संघ द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान श्री अगमानंद जी महाराज ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करता है। उन्होंने नवगछिया खेल संघ द्वारा स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। […]

Noimg

पॉक्सो एक्ट मामले में 01 अपराधकर्मी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । 23 दिसंबर को वादिनी द्वारा गोपालपुर थाना को सूचना दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री के साथ ग्रामीण निलेश कुमार के द्वारा छेड़खानी की गई है। उक्त सुचना पर गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा बाबुटोला निवासी निलश कुमार पिता शिवचंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वादिनी द्वारा दिए आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या- 385/25, धारा- 74/76/333 बीएनएस एवं 8/12 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

79.24 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 42.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedनवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी अंकित कुमार अपने भाई मिथुन कुमार के साथ मिलकर सोनवर्षा स्थित अपने घर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री तथा भंडारण का कार्य कर रहा है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद बिहपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 42.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही तलाशी के क्रम में अंकित कुमार, पिता बेचो कुमार, एवं मिथुन कुमार उर्फ सुदर्शन कुमार, पिता सुनील कुमार, दोनों निवासी सोनवर्षा, थाना बिहपुर, के पहने […]

Noimg

शराब के नशे में अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

कदवाChanchal Jha0

नवगछिया ।कदवा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या 119/25 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त अरविंद सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद सिंह, पिता छंगुरी सिंह, कदवा थाना क्षेत्र के ठाकुरजी कचहरी टोला का निवासी बताया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Chanchal […]

Noimg

जमीनी विवाद मामले में छीनी गई लाइसेंसी हथियार बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :जमीनी विवाद के एक गंभीर मामले में छीनी गई लाइसेंसी हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को रंगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि जहाँगीरपुर बैसी स्थित अपनी जमीन पर कुमोदी यादव ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान करीब 100 की संख्या में लोग लाठी-डंडों से लैस होकर वहां एकत्रित हो गए और कुमोदी यादव पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुमोदी यादव एवं उनके साथ मौजूद दो निजी सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दोनों निजी गार्डों के लाइसेंसी हथियार भी छीन लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना द्वारा […]

Noimg

आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में दिया घटना को अंजाम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम NH-31 स्थित टावर चौक के पास एक सनसनीखेज घटना में अपराधियों ने पिंटू कुमार उम्र 21 वर्ष, पिता–जवाहर यादव, निवासी भवानीपुर, रंगरा चौक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार अपने खेत में दियारा क्षेत्र में खाद छिड़काव का कार्य करने के बाद पैदल घर लौट रहा था। तभी अपराधी, जो पहले से रेकी कर टावर चौक के पास बैठे थे, ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने पिंटू के सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसकी शादी अभी तक नहीं हुई […]