Month: December 2025

Noimg

लूटपाट में सक्रिय अपराधी अंटा मंडल गिरफ्तार, कई वारदातों का हुआ खुलासा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के नाथनगर थाना पुलिस ने लूट, छिनतई और गोलीबारी सहित कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरानीसराय निवासी अंटा मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे बाबूटोला के समीप से दबोचा। पुलिस के अनुसार अंटा मंडल अपने गुर्गों के साथ मिलकर करीब छह माह पूर्व पुरानीसराय इलाके में गोलीबारी की घटना को अंजाम दे चुका है। इस घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उस समय भी पुलिस ने हथियार और गोली के साथ कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि अंटा मंडल फरार हो गया था। हाल ही में नाथनगर थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनतई की घटना में […]

Noimg

सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने किया विरोध नवगछिया प्रखंड अंतर्गत जमुनिया पंचायत के दुर्गा मंदिर, महदत्तपुर के प्रांगण में रविवार को नवगछिया प्रखंड के जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार के अनुशंसा पर सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य किया जा रहा है। शौचालय में सेफ्टिक टैंक बनना है, जबकि टंकी की दीवार पांच इंच का ही जोडा जा रहा है जो कि प्रावधान के अनुकूल नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण बारिश के समय में मल टँकी से बाहर निकलेगा है जिससे काफी परेशानी होगी। निर्माण कार्य का पूर्ण होने वाला है परंतु आज तक अभियंता कार्य स्थल पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नही पहुंचे। जिस कारण संवेदक द्वारा निर्माण कार्य […]

Noimg

एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, माता-पिता के सामने चार वर्षीय मासूम की मौत, दंपती गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

सड़क दुर्घटनाChanchal Jha0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत जीरो माइल स्थित एनएच-31 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र निवासी साजन कुमार के चार वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में की गई है। हादसे में बच्चे के पिता चिंतन कुमार और मां रेणु देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दंपती सड़क पर गिर पड़े। […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग व रंगदारी का मामला, दो अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

जमीन विवादChanchal Jha0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 10 दिसंबर 2025 को वादी कुमोदी यादव ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि जहाँगीरपुर बैसी स्थित उनके खेत पर हरवे-हथियार से लैस लगभग 30 से 40 लोगों द्वारा जबरन खेत जोतकर बुआई की जा रही थी। जब वादी ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने फायरिंग करते हुए उनसे रंगदारी के रूप में पैसे की मांग की। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 301/25, दिनांक 10.12.2025 को भारतीय दंड संहिता की […]

Noimg

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड़ में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 || GS NEWS

creative talent huntChanchal Jha0

नवगछिया के बाल विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड, में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रत्येक श्रेणी के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 जमा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे साथ लेकर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले रंग के बॉल पेन का उपयोग अनिवार्य है। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ […]

Noimg

भागलपुर में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का भव्य आयोजन, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का आयोजन रविवार को खेल भवन, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाशाली महिला वेटलिफ्टरों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भागलपुर प्रमंडल ए. हसन, उप निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर श्वेता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, वॉलीबॉल एसोसिएशन भागलपुर के सचिव अजय राय, भागलपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नसर आलम, रेड क्रॉस सोसायटी (एडवेंचर स्पोर्ट्स) से अनुज कुमार सिंह एवं रवि कुमार, वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के रवि शंकर कुमार, शेखर गुप्ता, मो. अली, शिक्षा विभाग से राजन तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल तिवारी, सुप्रिया कुमारी, नयन कुमार, […]

Noimg

गुरुकुल इंटर स्कूल नाथनगर में सीआरसी स्तर पर टीएलएम निपुण मेला का आयोजन ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : गुरुकुल इंटर स्कूल, नाथनगर परिसर में सीआरसी स्तर पर टीएलएम निपुण मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि टीएलएम निपुण मेला शिक्षकों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करता है तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होता है। इस तरह के आयोजनों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलता है। मेले में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत टीएलएम का […]

गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल बने जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति, बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र सदस्य नियुक्त || GS NEWS

गोपालपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बिहार विधानसभा की नियमावली के अंतर्गत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. शैलेंद्र को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समिति के सभापति के रूप में उनके नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि समिति के माध्यम से जिला परिषद एवं पंचायत स्तर पर […]

16 दिसंबर को आमंत्रण कप सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आमंत्रण कप एकदिवसीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 16 दिसंबर को एम.एस.एम. समता कॉलेज, जंदाहा (वैशाली) में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर तथा राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए गठित आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फैसल अहमद, आयोजन सचिव मोहम्मद सलमान अहमद तथा समिति के सदस्य सद्दाम हुसैन, मोहम्मद सरफराज, राजकिशोर कुमार, उत्तम ठाकुर, रणजीत पंडित, सुबोध पासवान, चंदन झा, बबलू कुमार, राजा बिहारी, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, राकेश कुमार राम एवं राकेश कुमार के देखरेख में सभी आवश्यक […]

मोबाइल नहीं देने पर प्रेमिका को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, सबौर स्टेशन पर सनसनीखेज वारदात || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल फोन नहीं देने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यह घटना सबौर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सीटू (21 वर्ष) और मोहम्मद रश्मि खातून (19 वर्ष) की मुलाकात दो वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। 4 दिसंबर को मोहम्मद सीटू ने रश्मि को फोन कर भागकर शादी करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद रश्मि अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। दोनों दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां संदिग्ध परिस्थितियों […]