Month: December 2025

Noimg

मानिकसरकार घाट पर रील बनाना पड़ा भारी, युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के मानिकसरकार घाट पर रील बनाने के दौरान एक युवक के गंगा नदी में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक घाट पर मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय निवासी रणजीत सोलंकी ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं गंगा में उतरकर युवक को तलाशने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल […]

Noimg

अत्यधिक शराब सेवन के बाद एसिड पीने से मोची की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अत्यधिक शराब के नशे में एक व्यक्ति ने गलती से एसिड पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सीताराम दास (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वे स्वर्गीय फागु दास के पुत्र थे और मुगलपुरा हुसैनाबाद, थाना बबरगंज क्षेत्र के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, सीताराम दास ने शराब की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक मात्रा में सेवन कर लिया था। अत्यधिक नशे के कारण रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। किसी तरह लड़खड़ाते हुए वे अपने घर पहुंचे। हालत गंभीर देख उनकी पत्नी सुगरी देवी ने उन्हें संभालकर घर के अंदर ले गईं। घर पहुंचने के बाद सीताराम दास बाथरूम गए, जहां […]

Noimg

भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां-बेटे पर लोहे की रॉड से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी सर्दों गांव में पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नितेश कुमार ठाकुर (पिता–स्वर्गीय राम भरोसे ठाकुर) और शोभा देवी (पति–स्वर्गीय राम भरोसे ठाकुर) के रूप में हुई है। घायल परिजनों के अनुसार, शोभा देवी अपने स्वर्गीय पति के स्थान पर सरकारी नौकरी कर रही थीं। सेवानिवृत्ति के बाद सरकार की ओर से प्राप्त राशि को उन्होंने अपने दोनों बेटों के बीच बराबर-बराबर बांटने के उद्देश्य से सुरक्षित रख दिया था। इसी राशि को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ। शोभा देवी ने आरोप […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, प्रशासन की औचक छापेमारी से मचा हड़कंप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन चौक पर औचक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अचानक सिटी डीएसपी अजय चौधरी, यातायात डीएसपी संजय कुमार, नगर निगम के उप नगर आयुक्त, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल स्टेशन चौक पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, वहीं कई दुकानों का सामान भी जब्त किया गया। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से स्टेशन चौक क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों में […]

साइबर ठगी का शिकार हुआ नवगछिया निवासी, खाते से 2.04 लाख रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने निर्वाचन आयोग का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते से 2 लाख 4 हजार 878 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुनील कुमार यादव, उम्र 59 वर्ष, पिता स्वर्गीय सच्चिदानंद यादव, ग्राम कृष्णापुरी नया टोला, वार्ड संख्या 27, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के स्थायी निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार दिनांक 28 नवंबर 2025 को अपराह्न करीब 3:32 बजे उनके मोबाइल नंबर 7547069331 पर अज्ञात नंबर 9217230648 और 9931849013 से फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को निर्वाचन आयोग, भागलपुर का अधिकारी बताते […]

Noimg

मद्य निषेध के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 630 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पिकअप वाहन से कुल 630 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों और माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 12 दिसंबर 2025 को रंगरा थाना की पुलिस टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन, पंजीकरण संख्या BR01GG3370 को रोका गया। तलाशी के क्रम में वाहन के […]

Noimg

मध्य विद्यालय वादे हसनपुर में छात्रों से मारपीट का आरोप, प्रधानाध्यापिका के पति पर गंभीर सवाल ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय वादे हसनपुर में कक्षा चार और पांच के छात्रों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनैना देवी के पति अखिलेश प्रसाद सिंह उर्फ अखिल कुमार ने बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद विद्यालय में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित छात्र निवास कुमार सहित अन्य बच्चों ने बताया कि उन्हें बिना किसी ठोस कारण के बुरी तरह पीटा गया। बच्चों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन डर के कारण वे कुछ कह नहीं पाते थे। इस घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं और विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर […]

Noimg

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम से पूर्व माइक्रो व एक्शन प्लान समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 फरवरी से भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारियों के क्रम में शनिवार को सदर अस्पताल सभागार में एमडीए प्रिपरेशन एवं प्लानिंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. दीनानाथ ने जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देश दिया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम से पूर्व निर्धारित समय सीमा के अंदर माइक्रो प्लान एवं एक्शन प्लान जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी से पहले सभी प्रखंडों से प्राप्त […]

Noimg

पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, बुलडोजर कार्रवाई से पहले रैन बसेरों की व्यवस्था तेज || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर सहित पूरे बिहार में पछुआ हवा चलने से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। तापमान में गिरावट के बीच प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर बुलडोजर कार्रवाई भी जारी है। ऐसे में ठंड के इस मौसम में फुटपाथों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसी विषय को लेकर कुछ दिन पूर्व भागलपुर में केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि अतिक्रमण हटाने से पहले फुटपाथों पर रात गुजारने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक झुग्गी-झोपड़ियों […]

Noimg

संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों ने साथ गए व्यक्ति पर जताया संदेह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लत्तीपुर उत्तर गांव निवासी 55 वर्षीय सुनील झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पिता का नाम स्वर्गीय उमाकांत झा बताया गया है। इस घटना को लेकर परिजनों ने उनके साथ घर से निकले व्यक्ति की भूमिका पर गंभीर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, सुनील झा दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भीम शंकर यादव के साथ घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हो गए। इसी दौरान भीम शंकर यादव का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया […]