Month: December 2025

Noimg

चूल्हे की आग से झुलसी महिला की हालत गंभीर, मायागंज से पटना रेफर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर फुल्का गांव में मंगलवार 9 तारीख की सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई। इस घटना में रिमझिम देवी, पति अभिषेक कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 7 बजे की है। रिमझिम देवी अपने घर में चूल्हे के पास बैठकर खाना बना रही थीं और ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी नाइटी में आग लग गई, जिसकी उन्हें तत्काल जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों के अनुसार, उस समय वह अपने छोटे बच्चों को गोद में लिए हुई थीं। कपड़ों में आग […]

Noimg

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक अमरनाथ झा सम्मानित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सच ही कहा गया है कि श्रद्धा ज्ञान देती है, नम्रता मान देती है और योग्यता स्थान दिलाती है, लेकिन जब ये तीनों गुण एक साथ हों तो व्यक्ति को हर जगह सम्मान प्राप्त होता है। इसी कथन को साकार करते हुए आज भागलपुर के टाउन हॉल स्थित गरिमामयी प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक सह मास्टर ट्रेनर श्री अमरनाथ झा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आदरणीय जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त सहित जिले के […]

Noimg

जगदीशपुर में शिव मंदिर में चोरी, दानपेटी से 60 से 70 हजार रुपये नकद उड़ाए || GS NEWS

जगदीशपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों द्वारा दानपेटी तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा इस संबंध में जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर में घुस आए और दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा मंदिर में रखे कुछ अन्य सामान के भी गायब होने की जानकारी दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश और नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना […]

Noimg

भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष की चौथी एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशों के आलोक में आज भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष 2025 की चौथी एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत का औपचारिक उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय भागलपुर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जिला अधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, दीवानी वाद, आपराधिक सुलहनीय वाद, पारिवारिक विवाद, श्रम वाद, मोटर दुर्घटना बीमा दावा, ट्रैफिक चालान सहित अन्य विभिन्न […]

Noimg

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत लदे ट्रक में छिपाई गई 1312 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

पुलिसChanchal Jha0

भागलपुर बायपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि एक ट्रक संख्या JH 10S 6573 में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर तस्कर झारखंड से भागलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बायपास थाना पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर इलाके में नाकेबंदी शुरू की। पुलिस की मौजूदगी देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गहन तलाशी ली। ट्रक में ऊपर से लकड़ी का भूसा लदा था, लेकिन भूसा हटाते ही उसके नीचे शराब की बड़ी खेप छिपी […]

Noimg

रंगरा प्रखंड में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केंद्र इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में शुक्रवार को संकुल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय सधुआ चापर, मध्य विद्यालय दियारा चापर और इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट के छात्र-छात्राओं ने अपने ज्ञान और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम पुरस्कार मध्य विद्यालय सधुआ चापर, द्वितीय पुरस्कार इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट और तृतीय पुरस्कार मध्य विद्यालय दियारा चापर को प्रदान किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बीइओ सतिश तिवारी और संकुल समन्वयक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक पंकज भारती, कन्हैया मंडल, मनोज मनमौजी, देवेश कुमार, शादीक हुसैन, मुस्ताक अहमद, राहुल झा, पंकज कुमार सहित […]

गनौल गांव में जाति सूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच || GS NEWS

नारायणपुरChanchal Jha0

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में जाति सूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित धर्मपाल दास (पिता—कर्मणि दास) ने अपने भाई संतोष दास और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय निवासी हरे राम साह, संजय शाह और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 को विवाद के दौरान आरोपितों ने धर्मपाल दास और उनके परिवार के सदस्यों के साथ जाति सूचक गाली-गलौज की और मारपीट की। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नवगछिया एससी-एसटी थाना में औपचारिक […]

Noimg

एसएसवी कॉलेज कहलगांव में आंतरिक परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति पर विवाद, विद्यार्थी परिषद ने समाधान की मांग की || GS NEWS

कहलगांवChanchal Jha0

भागलपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कहलगांव इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसवी कॉलेज, कहलगांव के प्रभारी प्राचार्य एवं परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर आंतरिक परीक्षाओं में छात्रों के साथ हो रही समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। परिषद ने आरोप लगाया कि कॉलेज की लगातार गलतियों के कारण कई छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित घोषित कर दिया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार, बीते चार महीनों से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिक ने कहा कि छात्रों की समस्या का अविलंब समाधान किया जाना चाहिए। सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक […]

Noimg

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने इस्माइलपुर–बिंदटोली तटबंध का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

प्रधान सचिव बोले—पायलट चैनल के माध्यम से गंगा को पुरानी धारा में लाया जाएगा नवगछिया : जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल ने नवगछिया बाढ़ प्रमंडल क्षेत्र के रंगरा चौक तथा गोपालपुर प्रखंड स्थित इस्माइलपुर–बिंदटोली तटबंध का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी मौजूद थे। प्रधान सचिव ने सर्वप्रथम झल्लू दास टोला में हो रहे तेज गंगा कटाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं। ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि यहां कटाव से स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि हर वर्ष कटाव से इस क्षेत्र पर गंभीर खतरा बना रहता है। झल्लू दास टोला में निरीक्षण के बाद टीम ने इस्माइलपुर तटबंध […]

Noimg

सैदपुर में भागवत कथा के विराम दिवस पर भक्ति की रसधारा बहती रही || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में आयोजित भागवत कथा के विराम दिवस पर प्रभु भक्ति की अविरल धारा बहती रही। कार्यक्रम में कथा वाचक संत नारायण दास महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा और प्रभु की भक्ति मनुष्य को भवसागर से पार लगाने की शक्ति रखती है। उन्होंने कहा कि जब भी समय मिले, प्रभु नाम संकीर्तन अवश्य करना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सात्विक विचारधारा को अपनाना चाहिए। संत नारायण दास महाराज ने कहा कि कलिकाल में लोग अनेक प्रकार की मानसिक और सामाजिक समस्याओं से अवसादग्रस्त होते जा रहे हैं। ऐसे में प्रभु नाम की भक्ति ही एकमात्र उपाय है, जो मन और जीवन दोनों को शांति प्रदान कर सकती […]