Month: December 2025

Noimg

जमीन विवाद में हमला : मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव समेत चार गंभीर, 150 लोगों ने घेरकर की मारपीट; दो गनरों की राइफलें भी छीनी || GS NEWS

जमीन विवादChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी स्थित बनकट्टा के पास शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में बनिया बैसी पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी के पति एवं मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुद्रीका यादव, जगरूप सिंह और धनंजय यादव शामिल हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, मुखिया पति कुमोदी यादव ने नगरह निवासी शहजानंद सिंह से चार बीघा जमीन पाँच लाख रुपये प्रति बीघा की दर से रजिस्ट्री कराई थी। जबकि इसी जमीन सहित कुल करीब 20 बीघे पर जहांगीरपुर बैसी नवटोलिया के जगदेव राय लंबे समय से बटेदार के रूप में खेती […]

Noimg

नवगछिया प्रखंड परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन, तबीयत बिगड़ी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवगछिया के आदेश पर सुनवाई होने के बावजूद गोपालपुर अंचल अधिकारी द्वारा मामले का निपटारा नहीं किए जाने से आक्रोशित सैदपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार दूसरे दिन भी अपने सहयोगियों के साथ आमरण अनशन पर डटे रहे। दिनभर अनशन पर बैठे रहने के दौरान देर शाम कृष्ण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर में ले जाकर उपचार किया गया। अनशन स्थल पर मौजूद लोगों में उनकी स्थिति को लेकर चिंता का माहौल दिखा। ग्रामीण राघव कुमार उर्फ पीयूष झा ने कहा कि अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया […]

Noimg

बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर सौंपा मांग पत्र || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर भाजपा विधायक इ शैलेंद्र शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपकर बिहपुर विस में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतू मार्गदर्शन व समय देने का भी अनुरोध किया।वहीं शिक्षमंत्री ने कहा कि अगर बिहपुर विस में जमीन उपलब्ध हो जाय तो वहां हमारा मंत्रालय केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव दे सकता है। इ शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर विस एक विकासोन्मुख क्षेत्र है जहां प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत शैक्षिक संरचना के सुदृढ़ीकरण की अत्यंत आवश्यकता है। क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में अभी भी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वर्तमान स्थिति वांछित मानकों से काफी कम है।जिससे बच्चों को […]

Noimg

रिक्शाडीह में जल्द शुरू होगा अस्थायी बस स्टैंड, यात्रियों के लिए तैयार की जा रहीं सभी मूलभूत सुविधाएं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। शहर की बढ़ती यातायात समस्या को कम करने के उद्देश्य से प्रशासन ने रिक्शाडीह में अस्थायी बस स्टैंड को विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा सहित कई अधिकारियों ने प्रस्तावित बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी जिम्मेदार विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिसर में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए चापाकल और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का […]

Noimg

जिला पदाधिकारी ने किया फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बिहार राज्य फसल सहायता योजना अतर्गत प्रखंड-जगदीशपुर के मौजा जगदीशपुर, थाना संख्या 418 में खेसरा 1057 में अगहनी धान (कतरनी) फसल कटनी (क्रॉप कटिंग) प्रयोग का निरीक्षण डॉ नवल किशोर चौधरी, जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा किया गया। कटनी प्रयोग 10X5 मीटर में संपादित किया गया एवं दाना का वजन 10.820 किग्रा प्राप्त हुआ। प्राप्त वजन के अनुसार 21 क्विटल 440 किग्रा प्रति हेक्टेयर उपज होने को अनुमानित किया गया। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जगदीशपुर एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं किसान राजकुमार पंजियारा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है की फसल कटनी के आधार पर ही आपदा के दौरान फसल क्षति होने पर उसका मुआवजा […]

Noimg

इंजीनियरिंग कॉलेज सबौर कैंपस में जीएनजी डाकघर का शुभारंभ, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सबौर इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में जीएनजी डाकघर का शुभारंभ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्कल, श्री मनोज कुमार के कर-कमलों से किया गया। नए डाकघर के उद्घाटन के साथ ही परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। डाकघर के अंदर अंग प्रदेश, भागलपुर की विविध कलाकृतियों के आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ा रहे थे। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डाकघर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली आधुनिक सुविधाओं पर अपने विचार साझा किए और नई व्यवस्था को कॉलेज समुदाय के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुग्नायत सहित डाक विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। नए जीएनजी डाकघर के शुरू होने से छात्रों और शिक्षकों […]

Noimg

शोहदों पर नकेल कसने के लिए भागलपुर में ‘अभया ब्रिगेड’ सक्रिय, शिक्षण संस्थानों में बढ़ी निगरानी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। पूर्व में निष्क्रिय रहे ‘शेरनी दल’ की जगह अब पूरी तरह संगठित और सक्रिय ‘अभया ब्रिगेड’ को मैदान में उतारा गया है। इस नई टीम के शुरू होते ही सदस्यों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अभया ब्रिगेड की नई संरचना के तहत जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक टीम गठित की गई है, जिसकी नेतृत्व जिम्मेदारी एक महिला एसआई को सौंपी गई है। यह टीम स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास कड़ी निगरानी रखेगी। टीम ने छात्राओं से अपील की है कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ […]

Noimg

भागलपुर, नवगछिया और कहलगाँव कोर्ट में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 30 हजार मामलों के निबटारे का लक्ष्य || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले में 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत भागलपुर, नवगछिया और कहलगाँव के सभी न्यायालयों में लोक अदालत लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह और परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राज कुमार राजपूत ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों की लंबित संख्या में उल्लेखनीय कमी आ रही है। जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह वर्ष 2025 की चौथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। इसमें 30 हजार मामलों के निबटारे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तीनों कोर्ट परिसरों में न्याय प्रदान करने हेतु कुल 30 बेंचों का गठन किया गया है, जहाँ विभिन्न प्रकार के […]

Noimg

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने किया भागलपुर का निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में नाथनगर विधानसभा के विधायक मिथुन कुमार ने भी पुष्पगुच्छ देकर प्रधान सचिव का सम्मान किया। दौरे के दौरान प्रधान सचिव ने जल संसाधन विभाग की भागलपुर में चल रही विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए परियोजनाओं की प्रगति, आवश्यक संसाधनों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। भागलपुर में जल संसाधन संबंधी कार्यों की गति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने […]

Noimg

लखनऊ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चमकी भागलपुर की बेटियां, नेतृत्व क्षमता से जीता सबका दिल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जहाँ बिहार के भागलपुर जिले की दो बेटियों—आरुषि भारती और शिखा—ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से सबका ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पार्थ सारथी सेन शर्मा थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य के वास्तविक निर्माता हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नेतृत्व गुण विकसित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। भागलपुर जिला से आए छात्रों का प्रतिनिधिमंडल इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। जगदीशपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल सैनी की छात्रा आरुषि भारती और सुल्तानगंज प्रखंड के […]