Month: December 2025

Noimg

बिहपुर विधायक ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन व रेलक्षेत्र के उत्थान, विकास व यात्री सुविधा को लेकर मांग पत्र सौंपा || GS NEWS

बिहपुरChanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर के भाजपा विधायक इ शैलेंद्र ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल अंतर्गत बरौनी-कटिहार रेलखंड स्थित थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन व रेलक्षेत्र के उत्थान, विकास व यात्री सुविधा को लेकर मांग पत्र सौंपा। विधायक की मांग पर रेलमंत्री ने त्वरित साकारात्मक पहल करने की बात कही। विधायक ने रेलमंत्री को बताया कि व्यापारिक व आर्थिक दृष्टिकोण से थाना बिहपुर एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह क्षेत्र गेहूं, मक्का, केला, लीची, आम समेत सब्जी का बहुत बड़ा उत्पादन क्षेत्र/हब है। यहां के किसानों को अपने उत्पादित सामान को दूसरे जगह भेजने के लिए दूसरे रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट व मालगोदाम पर आश्रित होना पड़ता है। जबकि यहां […]

Noimg

प्रखंड परिसर में दाखिल-खारिज वाद मामले को लेकर आमरण अनशन, लोगों में रोष || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को सैदपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार अपने सहयोगियों के साथ आमरण अनशन पर बैठे। उन्होंने यह कदम अंचलाधिकारी गोपालपुर द्वारा दाखिल-खारिज वाद मामले में आदेश निष्पादित न किए जाने के विरोध में उठाया है। कृष्ण कुमार ने बताया कि कई महीनों से आदेश होने के बावजूद संबंधित पदाधिकारी मामले में टाल-मटोल कर रहे हैं। यह उनका दूसरी बार का धरना है। वहीं पीयूष कुमार झा ने कहा कि अंचल प्रशासन की व्यवस्था लचर है और इससे आम लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में शीघ्र और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में भरोसा बना रहे […]

Noimg

नवगछिया में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम का शुभारंभ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : गुरुवार को नवगछिया बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वदेशी अपनाओ’ कार्यक्रम का शुभारंभ वैशाली चौक पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम लोगों के बीच जागरूकता पत्रक का वितरण किया गया। इससे पूर्व भाजपा कार्यालय, नवगछिया में भागलपुर विधायक रोहित पांडे के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह के बाद गोपाल गौशाला, नवगछिया से नगर भ्रमण की शुरुआत की गई। पदयात्रा के माध्यम से वैशाली चौक तक पहुँचकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के विधायक रोहित पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम […]

Noimg

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही महिला को RPF जवान ने बचाया, बड़ा हादसा टला || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी ट्रेन संख्या 13241 अप बांका–राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी बीच एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में अचानक अपना संतुलन खो बैठी और पटरी पर गिरने वाली थी। एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल माधव कुमार ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझा और बिना किसी झिझक के दौड़ते हुए महिला का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर खींच लिया। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और साहस के कारण महिला की जान बच गई। इसके बाद कॉन्स्टेबल माधव कुमार पुनः ट्रेन में सवार होकर अपनी ड्यूटी में लग गए। भागलपुर जंक्शन पर आरपीएफ जवान लगातार यात्रियों की […]

Noimg

शांतिनगर में नल के पाइप को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव में गुरुवार को नल का पाइप तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद अचानक भड़क गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी–डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में नित्यानंद मंडल (45), ऋषभ राज, कुंदन कुमार और ऋषभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल शांतिनगर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को कहलगांव थाना लाया गया, जहां उनकी प्राथमिक उपचार और इंजरी कटाई की प्रक्रिया पूरी की गई। […]

Noimg

जगदीशपुर के आधार केंद्रों पर फिंगर अपडेट के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली, लोगों में बढ़ा आक्रोश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड स्थित आधार सेवा केंद्रों पर फिंगरप्रिंट अपडेट सहित अन्य सेवाओं के बदले निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्रों पर फिंगर अपडेट, मोबाइल नंबर जोड़ने, नाम सुधार और अन्य सेवाओं के लिए प्रति व्यक्ति 125 रुपये तक की वसूली की जा रही है, जबकि कई सेवाओं का सरकारी शुल्क 50 रुपये से भी कम होना चाहिए। नागरिकों ने बताया कि केंद्रों द्वारा लेनदेन की पर्ची तो दी जाती है, लेकिन वास्तविक शुल्क और वसूली गई राशि के बीच भारी अंतर देखने को मिलता है, जिससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए […]

Noimg

तिलकामांझी में भीषण हादसा: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, 40 मीटर तक पलटी; सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाल–बाल बचे || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के तिलकामांझी थाना के सामने गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। जीरोमाइल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार तिलकामांझी चौक की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और नियंत्रण खोते ही सड़क किनारे लगे पोल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार लगभग 40 मीटर तक कई बार पलटते हुए सड़क पर घिसटती चली गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए और एक टायर दूर जाकर गिरा। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ज्योति विहार कॉलोनी […]

Noimg

सैनडिस्क कंपाउंड में एंट्री शुल्क से बढ़ी परेशानी, टहलने वालों ने समय बढ़ाने और बेहतर व्यवस्था की मांग उठाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के ऐतिहासिक सैनडिस्क कंपाउंड मैदान में पिछले कुछ महीनों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एंट्री शुल्क वसूला जा रहा है। इसके कारण रोजाना सुबह और शाम टहलने आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सैर के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि मैदान में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव है। न पीने के पानी की व्यवस्था है, न साफ–सफाई, और न ही बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था। ऐसे में प्रवेश शुल्क लेना उचित नहीं है। वहीं बुजुर्गों ने इसे नगर निगम का तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि जब परिसर में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो शुल्क वसूली का कोई औचित्य नहीं बनता। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार कंपाउंड में सुबह […]

Noimg

असरगंज मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार छात्र धीरज की मौत ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर–मुंगेर जिले की सीमा पर स्थित असरगंज मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो सवार आठवीं कक्षा के छात्र धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और धीरज को तुरंत असरगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, यहां इलाज के दौरान धीरज ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक धीरज कुमार बाथ […]

Noimg

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, छात्राओं में दिखा उत्साह || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सुंदरवती महिला महाविद्यालय में परीक्षा भवन परिसर स्थित खेल मैदान में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना कुमारी द्वारा प्रतिभागी छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उनके उत्साहवर्धन के साथ हुई। कॉलेज प्रशासन की ओर से डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना कुमारी का सम्मान अंग वस्त्र और पौधा भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों की सैकड़ों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें अब विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। भागलपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार छात्राओं को खेलों में समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास […]