Month: December 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की शिष्टाचार भेंट || GS NEWS

barahatChanchal Jha0

बिहार चुनाव के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण, आत्मीय और प्रेरणादायी रही। श्री चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन, स्नेह और आशीर्वाद ने उनके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। भेंट के दौरान श्री चौबे ने पटना के गांधी मैदान में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के तहत 6 जुलाई 2025 को आयोजित सनातन महाकुंभ में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा को प्रधानमंत्री मोदी को ससम्मान समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग, मिथिला की पारंपरिक मिथिला पेंटिंग और इन दोनों की कला-सौंदर्यता से तैयार मिश्रित अंग वस्त्र भी […]

Noimg

23 बिहार बटालियन एनसीसी की भव्य सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न || GS NEWS

bihar bhagalpurChanchal Jha0

बरौनी / भागलपुर : 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन मंगलवार को OTC बरौनी परिसर में बड़े ही उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ने कैडेट्स की नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक दक्षता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा एनसीसी के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को सार्थक रूप से प्रस्तुत किया। पूरे परिसर में एनसीसी कैडेट्स की ऊर्जा, जोश और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। सांस्कृतिक संध्या ने यह साबित किया कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला सशक्त संस्थान है। कार्यक्रम का शुभारंभसांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कर्नल रितेश मोहन द्वारा दीप प्रज्वलन से की […]

Noimg

मानवाधिकार दिवस पर भागलपुर केंद्रीय कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर एवं विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार के प्रति विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बंदियों को मानवाधिकार, विधिक सहायता और उनके संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक सह नगर पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विधिक सहायता से जुड़े सभी अधिवक्ता उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारियों ने मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी और कारा परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बंदी दरबार की कार्रवाई संपादित की और बंदियों की समस्याओं को सुना। […]

बाल भारती विद्यालय में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर विशेष सेमिनार आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में नवगछिया पुलिस जिला द्वारा साइबर सेफ्टी, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसडीपीओ नवगछिया ओम प्रकाश, एसएचओ रविशंकर सिंह और सब-इंस्पेक्टर दिव्या प्रभा थे। तीनों ने बच्चों को रोचक उदाहरणों और वास्तविक घटनाओं के आधार पर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि “डिजिटल युग में बच्चों का साइबर सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है। सोशल मीडिया का सतर्कता के साथ उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।” एसएचओ रविशंकर […]

Noimg

रंगरा पुलिस ने 17.250 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जप्त || GS NEWS

रंगरा चौकChanchal Jha0

भागलपुर । रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान दो व्यक्तियों को 17.250 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अंचल कार्यालय रंगरा मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार पांचों कुमार, पिता स्व. डुको मंडल, और प्रमोद कुमार, पिता कैलाश मंडल, निवासी थाना रंगरा को गिरफ्तार किया। साथ ही उक्त मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 एयू-7582 को जप्त कर लिया गया। इस मामले में रंगरा थाना कांड संख्या-299/25 के तहत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है और दोषियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया एनएच-31 पर बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर नें मारा टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रही टोला डिमहा गांव निवासी प्रिंस कुमार, पिता राजीव साह एनएच-31 पर बुधवार को गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। संतोष धर्म कांटा के समीप बाइक चला रहे प्रिंस कुमार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और उपचार में सहयोग किया। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। Chanchal Jha

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बुधवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम और पीएचसी की विस्तृत समीक्षा की और अस्पताल संचालन में सुधार के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि अस्पताल के पुराने भवन को जल्द ही तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पुराने भवन से सभी आवश्यक सामग्री को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी की जाए और इसके लिए व्यवस्थित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। डॉक्टरों और कर्मियों की कमी को गंभीर समस्या बताते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। इस संबंध में विभाग और सरकार को कई बार पत्र […]

Noimg

नवगछिया पुलिस ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जन-जागरूकता अभियान चलाया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना के निर्देशानुसार बुधवार को नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर एवं यातायात), अंचल निरीक्षक और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा के अंतर्गत ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया गोपनीयता और 1930 साइबर हेल्पलाइन की उपयोगिता पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों के महत्व […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में मूल्य शिक्षा पर शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन ||  GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में सीबीएसई के अंतर्गत मूल्य शिक्षा के विषय पर एक महत्वपूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नैतिक मूल्यों, सकारात्मक व्यवहार, जीवन कौशल और चरित्र निर्माण आधारित शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक अरुणिमा खरे, संत जोसेफ, कहलगांव ने मूल्य शिक्षा की आधुनिक परिभाषा, विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में इसकी अनिवार्यता और विद्यालय के वातावरण पर इसके सकारात्मक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इंटरएक्टिव गतिविधियों, उदाहरणों और प्रभावी शिक्षण तकनीकों के माध्यम से सत्र को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बनाया। साथ ही प्रशिक्षक पल्लवी कुमारी, डीएवी, बरारी ने भी विषय को सरल, व्यावहारिक और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। उनके स्पष्ट […]

Noimg

रंगरा शैलेंद्र मंडल हत्याकांड: परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील || GS NEWS

रंगरा चौकChanchal Jha0

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर बैसी में बीते 4 नवंबर की रात हुई जघन्य हत्या का मामला अब भी अनसुलझा है। घटना में 60 वर्षीय वृद्ध किसान शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल, को उनके घर के बाहर मचान पर सोए हुए अवस्था में धारदार हथियार से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पुतोह पूजा देवी के बयान पर रंगरा थाना कांड संख्या-267/25 दर्ज की गई थी। हालांकि घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद रंगरा पुलिस अपराध के मुख्य कारणों तक नहीं पहुँच पाई है और न ही हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर सकी है। मृतक के परिवार को पुलिस की जांच प्रक्रिया पर […]