Month: February 2026

Noimg

ट्यूशन पढ़ने निकला 7 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों में मचा हड़कंप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव से शुक्रवार शाम एक मासूम बच्चे के अचानक लापता होने की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बन गया है। बच्चे के घर नहीं लौटने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी उसकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पचगछिया गांव निवासी लक्ष्मण मंडल का 7 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रोज की तरह शुक्रवार शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। परिजनों के अनुसार वह निर्धारित समय पर घर लौट आता था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं पहुंचने पर परिवार वालों को चिंता होने लगी। शुरुआत में परिजनों ने आसपास के इलाकों, […]

Noimg

जाह्नवी चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मोबाइल उठाने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के जाह्नवी चौक के समीप शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान जगरिया झंडापुर निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र करण कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे करण कुमार किसी निजी कार्य से जाह्नवी चौक क्षेत्र में आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक उसका मोबाइल फोन हाथ से छूटकर सड़क पर गिर गया। बताया जाता है कि जैसे ही वह […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

स्कूली छात्र छात्राओं ने बनाया एक से बढ़कर मॉडल नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत सिंघिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का भव्य, आकर्षक एवं सफल आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य, सचिव एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई, जिसके बाद पूरे विद्यालय परिसर में विज्ञान एवं नवाचार का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा तृतीय से लेकर अष्टम तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने वैज्ञानिक ज्ञान, रचनात्मक सोच तथा कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। […]

Noimg

नाथनगर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में मिला नवजात, आरपीएफ की तत्परता से बची जान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का मानवीय उदाहरण सामने आया है। साहिबगंज–जमालपुर पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 63431) के बाथरूम के पास लावारिस हालत में मिले एक नवजात शिशु को आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद कर उसकी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथनगर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार ने ट्रेन के अंदर संदिग्ध स्थिति में एक नवजात शिशु को देखा। दोनों जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और प्राथमिक देखभाल के बाद उसे आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल चाइल्ड लाइन को दे दी गई है। फिलहाल नवजात की पहचान नहीं […]

Noimg

भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया फाल्गुनोत्सव 2026, भव्य निशांत शोभा यात्रा संपन्न ||  GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। शहर के मंदरोज़ा स्थित खाटू श्याम मंदिर भवन में श्याम भक्त मंडल एवं श्याम भक्त मंडल न्यास के तत्वावधान में पारंपरिक फाल्गुनोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। फाल्गुनोत्सव के प्रथम दिन स्थानीय गोशाला प्रांगण से भव्य निशांत शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदरोज़ा स्थित मंदिर परिसर पहुंचे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरे शहर में उत्साह और भक्ति […]

Noimg

नवगछिया के आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में 27 फरवरी को साइंस एग्जीबिशन का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से साइंस एग्जीबिशन (विज्ञान प्रदर्शनी) का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 27 फरवरी को दिन के 11:00 बजे से 1:00 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के सिद्धांतों को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे अन्य छात्र, अभिभावक एवं आगंतुक विज्ञान की उपयोगिता को नजदीक से समझ सकेंगे। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य […]

Noimg

खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन एनएच-31 का निर्माण जल्द होगा शुरू : विधायक इं. शैलेंद्र || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया सहित बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना है। विधायक ने लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की। विधायक ने बताया कि खगड़िया से पूर्णिया तक एनएच-31 को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क बनने के बाद दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। विधायक ने कहा कि गंगा पर बना विक्रमशिला सेतु दक्षिण बिहार और झारखंड को जोड़ने में महत्वपूर्ण […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पार्किंग स्टैंड की ई-निविदा संपन्न, रेलवे को मिलेगा लाखों का राजस्व || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड स्थित नवगछिया रेलवे स्टेशन के उत्तरी दिशा में अवस्थित पार्किंग स्टैंड की ई-निविदा 25 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह निविदा सोनपुर मंडल की ओर से पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत आयोजित की गई, जिससे रेलवे को प्रतिवर्ष 5,53,855 रुपये का वार्षिक लाइसेंस शुल्क प्राप्त होगा। मंडल प्रशासन के अनुसार जीएसटी सहित आगामी तीन वर्षों में लगभग 19.60 लाख रुपये का कुल रेल राजस्व अर्जित होने की संभावना है। रेल प्रशासन ने बताया कि पार्किंग स्टैंड के सुव्यवस्थित संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर […]

Noimg

जीरो माइल के पास पिकअप और बाइक की टक्कर, मां-बेटे घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के जीरो माइल के पास गुरुवार को पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसाता निवासी कारेलाल शर्मा के पुत्र पुदीस कुमार (22) एवं उनकी माता पाटो देवी (43) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार मां-बेटे बाइक से नवगछिया के तेतरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जीरो माइल के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद […]

Noimg

गंगा स्नान कर लौट रही महिला सड़क दुर्घटना में घायल, भागलपुर रेफर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : गंगा स्नान कर घर लौट रही एक महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सहरसा जिला के सोनवर्षा क्षेत्र निवासी सागर केशर की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला अपने पति और पुत्र के साथ बाइक से महादेवपुर घाट से गंगा स्नान कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान जीरोमाइल नवगछिया के पास बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए […]