Month: February 2026

Noimg

पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे तेतरी निवासी बिहारी पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ नवगछिया थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी नवगछिया थाने में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के चार मामले और एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया पुलिस ने हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने सात जुलाई को पकरा स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे आम बगीचे में हुए हत्या कांड के मुख्य आरोपित मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। मृतक सारजन कुमार की हत्या बकाया पैसे को लेकर तेतरी गांव में हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के पिता सुभाष राय ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच और कार्रवाई में पुलिस ने पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद शेष वांछित आरोपितों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपित मनीष कुमार को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के […]

Noimg

भागलपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड में बुधवार को जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता राजस्व दिनेश राम, वरीय उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अगम श्रीवास्तव, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन एवं जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन अवसर पर दिव्यांगजन के जिला संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार यादव, जिला एथलेटिक संघ के सचिव मोहम्मद नसर आलम, जिला भारोलन संघ के सचिव नीरज राय, जिला रग्बी संघ के सचिव कुमार गौरव, कुणाल कुमार, जिला योगासंग के सचिव एस.पी. कुमार, […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट लीग का भव्य ऑक्शन कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट लीग का ऑक्शन कार्यक्रम बीती रात फूड प्लाजा होटल नवगछिया में आयोजित किया गया। इस लीग में कुल चार टीमें भाग लेंगी। लीग में शामिल टीमें और उनके ओनर इस प्रकार हैं – नवगछिया सिटी (ओनर: सोनी डेयरी), नवगछिया यूथ (ओनर: फूड प्लाजा), नवगछिया स्टार (ओनर: रेनू नेत्रालय) और नवगछिया टाइगर (ओनर: शहनाई सैलून)। क्रिकेट लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा और सचिव संतोष कुमार ने बताया कि लीग में कुल 160 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ट्रायल के आधार पर 80 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए चुना गया। प्रत्येक टीम ने नीलामी के माध्यम से 15 खिलाड़ियों का चयन किया, जबकि बाकी पांच खिलाड़ी सुरक्षित बेस प्राइस पर टीम में शामिल रहेंगे। इस प्रकार प्रत्येक टीम […]

Noimg

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कुलपति के निजी सहायक संतोष कुमार का सेवा निवृत्ति समारोह || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में कुलपति के निजी सहायक संतोष कुमार के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में वर्तमान रजिस्ट्रार डॉ. रामाशीष पूर्वे, पूर्व रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद, पलामू (झारखंड) स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय झा, झारखंड सरकार की संयुक्त सचिव रंजिता रंजन, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, बी.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार, टीएनबी कॉलेज के शिक्षकगण, विश्वविद्यालय के कर्मचारी, सेवा निवृत्त कई गणमान्य प्रोफेसर, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मंत मुखोपाध्याय द्वारा किया गया। वहीं शोधार्थी आयुष भारती, हरेराम, […]

Noimg

मजदूर संगठनों का संयुक्त कन्वेंशन, चार श्रम संहिता कानूनों के विरोध में 12 फरवरी को आम हड़ताल का आह्वान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिता (लेबर कोड) कानूनों के विरोध में देश के दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को सफल बनाने और मजदूरों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को भागलपुर के भीखनपुर स्थित एटक कार्यालय में विभिन्न मजदूर संगठनों का संयुक्त कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन की संयुक्त अध्यक्षता ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष एस.के. शर्मा, सीटू के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, इंटक के जिला अध्यक्ष ई. रवि कुमार, सेवा की जिला अध्यक्ष उजरा बानो, एआईयूटीयूसी के जिला संयोजक दीपक कुमार तथा एटक के जिला उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने की। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए मजदूर […]

Noimg

बजट सिस्टम फेल, बिहार दिवालियेपन की ओर: पूर्व विधायक अजीत शर्मा का बड़ा आरोप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा पेश बजट भाषण अब तक के इतिहास का सबसे संक्षिप्त भाषण माना जा रहा है। बजट में निर्धारित आय और व्यय में पिछले कई वर्षों से भारी असमानता दिखाई दे रही है। राज्य को प्राप्त कुल राजस्व और व्यय की असमानता यह दर्शाती है कि बिहार का बजट सरकार द्वारा अनुमानित आंकड़ों से कहीं अधिक है। यदि राज्य के कोषीय घाटे पर ध्यान दिया जाए, तो स्पष्ट होता है कि बिहार वित्तीय रूप से धीरे-धीरे दिवालियेपन की ओर बढ़ रहा है। भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने इस बजट पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि बिहार सरकार का बजट सिस्टम पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा, […]

Noimg

भागलपुर में शुरू हुआ एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर–2026: देशभर से जुटे स्वयंसेवक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर–2026 का भव्य शुभारंभ मारवाड़ी कॉलेज परिसर में किया गया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सेवा भावना को मजबूत करना है। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में, एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय बिहार-झारखंड तथा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक […]

Noimg

दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा: कलश शोभा यात्रा निकली || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पासी टोला दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ पंचांग पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन के तहत कलश शोभा यात्रा पासी टोला दुर्गास्थान से प्रारंभ होकर के.बी. लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु जल अर्पित करेंगे। इसके बाद शोभा यात्रा मारबाड़ी पट्टी होते हुए नर्सिंग भगवान ठाकुर स्थान पहुंचेगी और पुनः पासी टोला दुर्गा मंदिर लौटेगी। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निवेदक जिला पासी नवयुवक संघ एवं समस्त पासी समाज, नाथनगर हैं। पूजा-अर्चना का दायित्व पुरोहित पंडित माना शुक्ला द्वारा निभाया जा रहा है, जबकि यजमान शम्भू चौधरी पत्नी के […]