Month: February 2026

Noimg

उत्क्रमित मिडिल स्कूल बड़हरा में हंगामा: भोजन-पानी न मिलने पर तालाबंदी, जांच के दौरान मारपट|| GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत करहरिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल बड़हरा में परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन और पानी नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ गया। इस पर सोमवार को नाराज छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। मंगलवार को प्रभारी बीईओ राकेश कुमार तालाबंदी खुलवाने और मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। जांच के दौरान प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम को स्कूल बुलाया गया। आरोप है कि एचएम अपने साथ सात-आठ असामाजिक तत्वों को लाठी-डंडों के साथ स्कूल परिसर में ले आए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्कूल में मौजूद छात्र, छात्राएं, महिलाएं और ग्रामीण इस पर भड़क उठे और एचएम के साथ आए असामाजिक तत्वों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के […]

Noimg

भागलपुर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का प्रेस संबोधन: योजनाओं पर दिए दिशा-निर्देश, विपक्ष पर तीखा हमला ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पहली बार भागलपुर सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार सरकार पूरे प्रदेश के सभी जिला परिषदों की रिक्त भूमि के समुचित और प्रभावी उपयोग की योजना पर गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिल सके। प्रेस वार्ता के दौरान प्रस्तुत पीपीटी में भूमि से जुड़े स्पष्ट विवरण नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को भविष्य में पूरी और पारदर्शी जानकारी के साथ प्रस्तुति देने का निर्देश दिया। भागलपुर जिले की स्थिति पर जानकारी […]

Noimg

भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: बाइक सवार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। दुमका मुख्य मार्ग पर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बाईपास थाना की गश्ती टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गश्ती पदाधिकारी एएसआई उमेश शुक्ला, हवलदार हरेंद्र प्रसाद और सिपाही लखन कुमार ने घायल युवक को बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से मायागंज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान भूषण यादव, निवासी गौराचक्की, थाना बाईपास के […]

Noimg

माँ दुर्गा मंदिर चोरी कांड का खुलासा: भागलपुर में 4 चोर गिरफ्तार, चांदी का मुकुट व दान पेटी बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर चौक स्थित माँ दुर्गा मंदिर से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर एसपी और एसडीपीओ नगर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। दिनांक 3 फरवरी 2026 को मंदिर के पुजारी सुभाष झा ने जोगसर थाने में लिखित आवेदन दिया था कि अज्ञात चोरों ने माँ दुर्गा के चांदी का मुकुट, सोने जैसी गले का नेकलेस, नाक की नथिया और दान पेटी चोरी कर ली है। इसके बाद जोगसर थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर मामले की […]

Noimg

नवगछिया में 22 फ़रवरी को होगा श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स का Grand Opening, मेकिंग चार्ज मात्र 7.7%, किसी भी गोल्ड ज्वेलरी पर

नवगछियानवगछिया नगर परिषदBarun Kumar Babul0

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के आभूषण प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर सामने आया है। श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स, द्वारा देश-विदेश में प्रतिष्ठित KISNA Diamond & Gold Jewellery (By Hari Krishna Group) का भव्य शुभारंभ नवगछिया में पहली बार किया जा रहा है। यह भव्य उद्घाटन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 11:30 बजे से महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पास, नवगछिया में होगा। इस ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों को नवगछिया में पहली बार ऐसा जबरदस्त ऑफर मिलने जा रहा है। उद्घाटन अवसर से ही सभी 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र फ्लैट 7.7% मेकिंग चार्ज लिया जाएगा, जो आम दिनों की तुलना में बेहद किफायती और लाभकारी है। इसके साथ ही ग्राहकों […]

Noimg

नवगछिया बाजार में दो पक्षों की मारपीट, चार लोग घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया बाजार के भगत मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष के सुनील कुमार भगत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुनील कुमार भगत ने पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई रंजीत भगत, रोहित कुमार, प्रीति देवी, रंजीत भगत के पुत्र हर्ष कुमार और पुत्री आरुषी ने मिलकर उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को उनके साथ रंजीत भगत और उसकी पत्नी ने मारपीट की और पूरे परिवार को हत्या की धमकी दी। सुनील ने आगे बताया कि मंगलवार को पड़ोसी के घर भी रंजीत भगत और उसका भगिना उनके साथ मारपीट करने आए। इसके बाद उनके […]

Noimg

नवगछिया में शबे-बरात की रात मोमिनों ने अपने पुरखों के लिए दुआ की || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में शबे-बरात का पर्व पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने पुरखों और मरहूम रिश्तेदारों की मगफिरत और उन्हें जन्नत में आला से आला मुकाम मिलने की दुआ की। शबे-बरात की रात ईशा की नमाज के बाद लोग समूह में कब्रिस्तान पहुंचे। वहां अपने-अपने रिश्तेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी गई और दुआ मांगी गई। कब्रिस्तान में दफन सभी मरहूमों के लिए अल्लाह से रहमत और मगफिरत की दुआ की गई। इस दौरान पूरा माहौल इबादत और खामोशी में डूबा रहा। नवगछिया के उजानी, मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला, रंगरा चौक और प्रखंड के सधुआ, बनिया, मुरली समेत अन्य इलाकों में भी यह पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुमताज मोहल्ला, नवगछिया (वार्ड […]