Month: February 2026

Noimg

भागलपुर में 45 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू, गंगा को मिलेगी बड़ी राहत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के साहेबगंज में निर्मित 45 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अब पूरी तरह कार्य करने लगा है। नमामि गंगे परियोजना के तहत बने इस अत्याधुनिक प्लांट के संचालन से गंगा नदी को प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्लांट का निरीक्षण भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल तथा बुडको के अधिकारी राजेश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और शोधन प्रक्रिया का जायजा लिया। मेयर डॉ. वसुंधरा लाल ने बताया कि प्रयागराज के बाद भागलपुर में नमामि गंगे के तहत यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है। वर्तमान में सूर्यलोक कॉलोनी, अलीगंज और टीएमबीयू पंपिंग स्टेशन से आने वाले नालों के गंदे पानी को इस प्लांट में शुद्ध किया जा […]

Noimg

भागलपुर फर्जी शपथपत्र मामला: आईजी से एसआईटी गठन की मांग, एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बहुचर्चित फर्जी शपथपत्र और अवैध भूमि नामांतरण मामले में पुलिस की कार्यशैली अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जगदीशपुर थाना कांड संख्या 03/26 के सूचक सैयद ऐनाम उद्दीन ने पूर्वीय प्रक्षेत्र, भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मामला एक मृत महिला को कागजों में जीवित दिखाकर फर्जी शपथपत्र के माध्यम से जमीन के दाखिल-खारिज से जुड़ा है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर 4 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुख्य अभियुक्त मो. इस्लाम समेत अन्य कथित संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सूचक का आरोप है […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर 37 सेकंड में टली दो जिंदगियों की मौत, दारोगा सिकंदर कुमार बने देवदूत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली, लेकिन राहत भरी घटना सामने आई है। विक्रमशिला सेतु पर एक महिला अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए गंगा नदी में कूदने की तैयारी में थी। आंखों में असहायता और चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। कुछ ही पलों में दो जिंदगियों पर संकट मंडरा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर जा रहे डायल 112 में तैनात दारोगा सिकंदर कुमार की नजर महिला पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना एक क्षण गंवाए वाहन रोका और महिला से संवाद स्थापित किया। दारोगा ने महिला को समझाया, उसे हिम्मत दी और तत्परता दिखाते हुए रेलिंग से पीछे खींच लिया। इस त्वरित कार्रवाई से महिला और उसकी गोद में मौजूद […]

Noimg

कारगिल से ऑपरेशन सिंदूर तक देश सेवा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट अरुण कुमार का सुल्तानगंज स्टेशन पर भव्य स्वागत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी लेफ्टिनेंट अरुण कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचने पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कारगिल युद्ध, अनंतनाग तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में अपनी सेवा दे चुके लेफ्टिनेंट अरुण कुमार के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। सैनिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ सेवानिवृत्त अधिकारी का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को विशेष बनाने के लिए दर्जनों घोड़ों के साथ लोग स्टेशन पहुंचे, जिससे यह दृश्य अत्यंत आकर्षक और यादगार बन गया। बड़ी संख्या में लोग अपने इस वीर सपूत की एक झलक पाने को उत्साहित नजर […]

Noimg

इंटर परीक्षा से पहले छात्र ने दे दी जान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन सोमवार को एक छात्र द्वारा जान देने की घटना सामने आया । मृतक की पहचान बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के भलसुमिया गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। वह उर्दू बाजार स्थित सीता सदन लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, विशाल के एडमिट कार्ड में नाम की त्रुटि थी, जिस कारण वह परीक्षा नहीं दे सका। स्कूल प्रबंधन द्वारा मई माह में सुधार के बाद परीक्षा लेने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना उस समय सामने आई जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो […]

Noimg

डिजिटल युग में डाक विभाग की नई पहल, भागलपुर से शुरू होगी चलंत पासपोर्ट वैन सेवा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : डाक विभाग अब डिजिटल युग में पूरी तरह कदम रखने जा रहा है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन कार्यरत डाक विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। इस पहल के तहत बिहार के ईस्टर्न ज़ोन के एक दर्जन से अधिक जिलों के पोस्ट ऑफिस मुख्यालय ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत कार्य करेंगे। यह प्रक्रिया फरवरी माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। ईस्टर्न ज़ोन के पोस्ट मास्टर जनरल मनोज कुमार ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से कार्यों में गति आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। फाइलों का डिजिटल रूप से निपटारा होने से समय की बचत के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होंगे। इसी क्रम में भागलपुर से चलंत पासपोर्ट वैन सेवा […]

Noimg

पीएम-किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पीएम किसान योजना से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। विशेष रूप से ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपादित किया जाना अनिवार्य है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को […]

Noimg

सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत आयुक्त द्वारा 16 आवेदकों के मामले की गई सुनवाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत सोमवार को आयुक्त भागलपुर द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भागलपुर एवं बाँका जिले से कुल 14 परिवादी अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर उपस्थित हुए, जिनमें अधिकतर मामले राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित थे। परिवादी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को विस्तारपूर्वक सुना गया एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया है। जन संवाद में आयुक्त के सचिव, संयुक्त आयुक्त, विभागीय जांच एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया T20 क्रिकेट लीग: सनलाइट नारायणपुर ने छठे मुकाबले में 38 रन से हासिल की जीत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के छठे मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में सनलाइट नारायणपुर और नवगछिया सीनियर टीम आमने-सामने थीं। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो इबरार आलम ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनलाइट नारायणपुर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से एहसान अली ने 69 रन और इकरामल ने 22 रन का योगदान दिया। नवगछिया सीनियर टीम के गेंदबाज औरंगजेब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया सीनियर टीम 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से साजिद ने 36 […]

Noimg

ओवरटेक के दौरान सड़क दुर्घटना, दो किशोर गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को ओवरटेक करने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है: शिवम कुमार (16 वर्ष), पिता गुड्डू यादव और लीला बाबू (16 वर्ष), पिता बाबूलाल यादव, दोनों निवासी भवानीपुर। फिलहाल दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। Chanchal Jha