Month: February 2026

Noimg

नवगछिया में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ला में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है: निशा देवी (44 वर्ष), पति सुनील भगत; सुनील भगत, पिता रामविलास भगत; गौतम भगत, पिता सुनील भगत; और रंजीत कुमार (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय नगीना भगत। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनील भगत और गौतम भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। Chanchal Jha

Noimg

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जलज परियोजना के तहत विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वाधान में संचालित जलज परियोजना के अंतर्गत नारायणपुर–लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित सूरज क्लासेस में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों के महत्व, उनके संरक्षण और जैव विविधता में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों की उपयोगिता, जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से उनके संबंध पर विस्तृत जानकारी दी। राहुल कुमार राज ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आर्द्रभूमियाँ न केवल जल स्रोतों को सुरक्षित रखने में सहायक होती हैं, बल्कि स्थानीय आजीविका, वन्यजीव संरक्षण […]

Noimg

नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट, प्रभावित इलाकों में व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल में बर्ड फ्लू (एच5एन1 वायरस) की पुष्टि होते ही प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। 11 जनवरी को अनुमंडल परिसर स्थित मैदान में एक ही स्थान पर लगभग 150 कौओं की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मौके पर जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन ने तुरंत सावधानीपूर्ण और त्वरित कदम उठाए। प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया। रविवार को जहां पहली बार सैनिटाइजेशन किया गया, वहीं सोमवार को दोबारा पूरे इलाके में यह अभियान चलाया गया। इस बीच, पटना से आई विशेषज्ञों की एक टीम ने नवगछिया पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम के मार्गदर्शन में फायर ब्रिगेड […]

Noimg

ओवरब्रीज के पास मिले युवती के शव का पुलिस नें कराया पोस्टमार्टम, जाँच में जुटी पुलिस || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया ओवरब्रीज के पास रविवार को एक युवती का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हैं । स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को प्राथमिक जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। बताया गया कि प्रारंभिक जांच के बाद शव को बेहतर पोस्टमार्टम और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर में मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संभावित तौर पर मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए और वहां खून के जमाव (ब्लड क्लॉटिंग) की संभावना बताई गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि चोट किस […]

Noimg

मनियामोर गांव में आपसी विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोर गांव में आपसी विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की पहचान अजो खातून (उम्र 21 वर्ष), पत्नी शुभी आलम, निवासी मनियामोर, थाना नवगछिया के रूप में हुई है। फिलहाल महिला का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी रखी जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

अर्धबेहोश बाज पक्षी बरामद,बाबा विस्फोटक नें रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी मैदान, खरनई धार के समीप सोमवार संध्या एक बाज पक्षी अर्धबेहोशी की स्थिति में पाया गया। स्थानीय महिला आशा भगत ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पक्षी धीरे-धीरे नदी की ओर चला गया। स्थानीय लोगों ने भी उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पानी में जाने के कारण प्रयास विफल रहे। इस स्थिति में वन विभाग ने भी कार्रवाई बंद कर दी। इसके बाद सूचना नवगछिया के सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया एक्टिविस्ट व कलाकार बाबा विस्फोटक निषाद को दी गई। जानकारी मिलने के साथ ही बाबा विस्फोटक मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक पानी में कूद गए। उन्होंने बाज पक्षी को सुरक्षित […]

Noimg

माघी पूर्णिमा मेला के कारण इंटर परीक्षा में छात्राओं को प्रवेश में समस्या || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :माघी पूर्णिमा मेला के चलते एनएच-31 मार्ग पर भारी जाम लगने और परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण इंटर परीक्षा की प्रथम पाली में कई छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गईं, जबकि कुछ को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही प्रवेश मिल सका। सुबह 6 बजे से रंगरा चौक से नवगछिया जीरोमाइल तक जाम लगा रहा। इसी कारण कई छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुँच सकीं। लालजी उत्क्रमित विद्यालय, मकनपुर में पांच छात्राएं प्रथम पाली की परीक्षा से वंचित रह गईं। इनमें पायल कुमारी (रंगरा), अर्चना कुमारी (नानकार), सकीता कुमारी (लालगंज), रानी कुमारी (राघोपुर) और श्वेता कुमारी (नारायणपुर) शामिल हैं। बताया गया कि एक छात्रा सुबह 9:28 बजे […]

Noimg

इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन औचक निरीक्षण, सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के पहले दिन, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने जिला स्कूल, भागलपुर में परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रश्न-पत्र वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं और सीसीटीवी निगरानी सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं की पुष्टि की। Chanchal Jha

Noimg

चार मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल की तैयारी, भागलपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड कानूनों के खिलाफ प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी तेज करने के लिए ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) की ओर से सोमवार को स्थानीय सुरखीकल यूनियन कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी चिंतक एवं शहीद जगदेव प्रसाद की 105वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। वक्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद की क्रांतिकारी विरासत को याद करते हुए इसे मौजूदा मजदूर आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करते हुए ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने चारों […]

Noimg

सुन्दरपुर से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजनों में चिंता का माहौल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर निवासी 80 वर्षीय मोहम्मद शेख सकुर लापता हो गए हैं। बुजुर्ग 18 जनवरी को दोपहर लगभग एक बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पीरपैंती थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। लापता बुजुर्ग के पुत्र मोहम्मद वाहिद ने बताया कि उनके पिता रोजमर्रा की तरह घर से बाहर निकले थे। प्रारंभ में परिवार ने सोचा कि वे किसी परिचित के यहां गए होंगे, लेकिन शाम और रात होने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद गांव और आसपास के इलाकों में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन […]