Month: February 2026

Noimg

तीन वाहनों की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 9 घायल: बस-पिकअप और ई-रिक्शा हादसे से मचा कोहराम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । पुलिस जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरिक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बस, पिकअप वैन और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातमी माहौल बन गया। कैसे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार खगड़िया से नवगछिया की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बस ऑटो को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से बिहपुर की ओर जा रही पिकअप वैन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नियंत्रण खो चुकी बस आगे चल […]

Noimg

अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । 25 फ़रवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना पुलिस टीम द्वारा रात्री गश्ती क्षेत्र भ्रमण के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 01 देशी कट्टा बरामद किया गया। जिसके पश्चात उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियूक्त मोतिहारी जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी ज्ञान लाल यादव पिता रामजन्म यादव है। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या- 18/26, धारा- 25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। Chanchal Jha

Noimg

अवैध हथियार बरामद, आपसी विवाद के दौरान गांव में फैला तनाव || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान अवैध हथियार सामने आने से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। अचानक हथियार देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उक्त व्यक्ति से हथियार छीन लिया। इसी बीच आरोपित मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। घटना की […]

Noimg

अधिवक्ता दिवाकर प्रसाद सिन्हा के निधन पर नवगछिया अधिवक्ता संघ में शोक सभा, न्यायिक कार्य से रहे अलग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अधिवक्ता दिवाकर प्रसाद सिन्हा का बुधवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में नवगछिया अधिवक्ता संघ परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने दिवाकर प्रसाद सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक प्रकट करते हुए अधिवक्ताओं ने दिनभर न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद ने कहा कि दिवाकर प्रसाद सिन्हा के निधन से […]

Noimg

बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए आधुनिक स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य दिनकर आचार्य ने फीता काटकर इस नई सुविधा की औपचारिक शुरुआत की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के एनसीसी कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट तुषार कांत झा, हवलदार राजेश रंजन सहित शिक्षकगण एवं महाविद्यालय के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने इस पहल को कैडेट्स के प्रशिक्षण और शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट तुषार कांत झा ने बताया कि महाविद्यालय के सचिव डॉ. मृत्युंजय प्रसाद सिंह गंगा तथा प्रबंधन समिति के सहयोग से यह अत्याधुनिक स्मार्ट […]

Noimg

गड़ैया चौक पर हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। कोसी पार क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ैया चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गड़ैया चौक पर नियमित वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञानलाल यादव के रूप में हुई है, जो मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम से यात्री परेशान, ओवरटेकिंग और बढ़ी वाहनों की संख्या बनी वजह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर। नवगछिया स्थित विक्रमशिला सेतु पर बुधवार देर शाम से लंबा जाम लगने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही, जिससे पुल के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार इन दिनों शादी-विवाह के मौसम (लगन) के कारण छोटी गाड़ियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अधिक वाहनों के दबाव के बीच कई चालक जल्दी निकलने की कोशिश में ओवरटेक करने लगे, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर वाहन एक-दूसरे को पार करने के प्रयास में फंस गए और जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अव्यवस्थित तरीके से ओवरटेकिंग जाम […]