Month: February 2026

Noimg

नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की मांग विधानसभा में उठी, विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रखा प्रस्ताव || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बिहार विधानसभा में नवगछिया अनुमंडल से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए नवगछिया पुलिस जिला को पूर्ण जिला का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सरकार के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र की प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित से जुड़े कई तर्क रखे। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि नवगछिया भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक विस्तार और लगातार बढ़ती जनसंख्या के आधार पर पूर्ण जिला बनने की सभी आवश्यक योग्यताएं रखता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नवगछिया एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है, जहां प्रशासनिक जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट प्रतिभागियों का होगा सम्मान समारोह आज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट के प्रतिभागियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह (अवार्ड शो) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यालय के चेतना सत्र के दौरान आयोजित होगा, जिसमें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन मंडली की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में ही किया जाएगा। इस समारोह का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है, ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें। Chanchal Jha

Noimg

बैजानी में विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के किनारे बनाए जा रहे सीढ़ी निर्माण कार्य, उच्च विद्यालय परिसर सहित पंचायत क्षेत्र में संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने पर […]

Noimg

मिक्सर मशीन गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम ||  GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के कहलगांव स्थित हटिया रोड निवासी संतोष यादव की कार्यस्थल पर हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष यादव ढलाई का काम करते थे और रोज की तरह निर्माण स्थल पर मिक्सर मशीन से कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिक्सर मशीन असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने तक उनकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संतोष […]

Noimg

होली पर भागलपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, हास्य-व्यंग्य से सजेगी साहित्यिक संध्या || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : रेशमी शहर भागलपुर में होली के अवसर पर साहित्य और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर उदय शाखा एवं सिद्ध शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 1 मार्च, रविवार को रात्रि 9 बजे से मारवाड़ी पाठशाला मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘मित्र बसंत गोष्ठी होली उत्सव’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिप्राप्त कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच पर महेंद्र अजनबी, डॉ. विनीत चौहान, डॉ. संजय झाला, दिनेश देसी घी, यशदीप कौशिक, महेंद्र मधुर एवं शशि श्रेया अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से […]

Noimg

गर्मी में बढ़ती अगलगी की घटनाएं, भागलपुर अग्निशमन विभाग अलर्ट, फॉल्स कॉल से बढ़ी चिंता || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही जिले में आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। संभावित अगलगी की घटनाओं को देखते हुए भागलपुर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिला अग्निशमन विभाग के पास वर्तमान में चार बड़ी दमकल गाड़ियां और नौ छोटी दमकल वाहन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में भी चौबीसों घंटे कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया जाता है, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा […]

Noimg

चुल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, आठ घर जलकर राख || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। कहलगांव अनुमंडल के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकूलिया सिंचाई विभाग वार्ड संख्या 13, नगर पंचायत में चुल्हे से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवारों का भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार राजा सहनी के घर खाना बनाने के दौरान चुल्हे से निकली चिंगारी अचानक आसपास फैल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए। इस अगलगी की घटना में राजा सहनी, अमरजीत सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी, पंकज सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी एवं राजू सहनी के घर पूरी […]

Noimg

होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। होली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक सहित तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं जिले के सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध शराब कारोबार पर सख्ती बरतने का निर्देश देते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा। उन्होंने सड़कों पर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने तथा शराब पीते हुए पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाने में बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही उत्पाती एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बॉन्ड डाउन या निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित […]

Noimg

एमडीए अभियान में 14 दिनों में 75 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, 24 लाख से अधिक लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए अभियान) के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के शुरुआती 14 दिनों के दौरान निर्धारित लक्ष्य के लगभग 75 प्रतिशत लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा चुकी है। यह जानकारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने दी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चल रहे 17 दिवसीय एमडीए अभियान के दौरान जिले में कुल 32,25,216 योग्य लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत 10 फरवरी से 24 फरवरी तक घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 24,16,527 लोगों को एलबेंडाजोल और डीईसी दवा का […]

Noimg

सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, दुर्घटना मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि बढ़ाने पर जोर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि भागलपुर जिले में आई-रेड (iRAD) पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं की प्रविष्टि काफी कम हो गई है, जिसके कारण सड़क सुरक्षा रैंकिंग में जिले की स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले भागलपुर तीसरे स्थान पर था, लेकिन अब गिरकर 11वें स्थान पर पहुंच गया है। इस पर […]