Month: May 2026

PURNIA : बनमनखी में शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ट्रेन हादसे और सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता पूर्णिया : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी विधानसभा अंतर्गत चाँदपुर भाँगहा पंचायत में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दो अलग-अलग हादसों में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया तथा अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की। सांसद पप्पू यादव सबसे पहले पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित छर्रापट्टी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय विमल यादव के पुत्र बाबूल कुमार की चेन्नई में ट्रेन हादसे में हुई दर्दनाक मौत पर शोक जताया। परिजनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गए युवाओं […]

PURNIA : व्हाट्सएप ग्रुप से बदल रही गरीब छात्रों की तकदीर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

‘सृजनात्मक पाठशाला’ के जरिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिल रही छात्रवृत्ति और नई उम्मीद पूर्णिया : आज के दौर में जहां सोशल मीडिया का उपयोग अधिकतर मनोरंजन और सामान्य बातचीत तक सीमित होकर रह गया है, वहीं पूर्णिया में व्हाट्सएप के जरिए शुरू की गई एक अनोखी पहल गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के जीवन में नई रोशनी ला रही है। ‘सृजनात्मक पाठशाला’ नामक यह मंच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। इस सामाजिक और शैक्षणिक पहल के संस्थापक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत एक सरकारी कॉलेज में कार्यरत शिक्षक डॉ. विवेका नंद सिंह हैं, जिन्हें छात्र आदरपूर्वक डॉ. वी.एन. सिंह के नाम से जानते हैं। आर्थिक तंगी से […]

NAUGACHIA : सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ की वट सावित्री पूजा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न गांवों, मोहल्लों और मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में पूजा की थाली लेकर वट वृक्ष के समीप पहुंचीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर उसकी परिक्रमा की तथा भगवान विष्णु और माता सावित्री की पूजा की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट सावित्री व्रत कथा का […]

NAUGACHIA : शिक्षामंत्री से मिले शिक्षक संघ के सचिव, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नारायणपुर : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव डॉ. कुमार चंदन ने बिहार सरकार के शिक्षामंत्री मिथलेश तिवारी से मुलाकात कर भागलपुर जिले की शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान डॉ. चंदन ने शिक्षकों के स्थानांतरण, लंबित वेतन भुगतान, एरियर तथा पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर नई व्यवस्था लागू करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कई प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका शीघ्र समाधान आवश्यक है। शिक्षामंत्री मिथलेश तिवारी ने समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया में महिला शिक्षकों को उनके गृह प्रखंड तथा पुरुष शिक्षकों को गृह जिला में स्थानांतरण देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला पुल संकट के बीच नाव से विदा हुई दुल्हन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महादेवपुर घाट पर दिखी दो दशक पुरानी तस्वीर, अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी बोले — “लोग फिर पुराने दौर में लौट गए” नवगछिया  : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया और सीमांचल के बीच आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पर आवाजाही बाधित होने से लोगों को एक बार फिर पुराने दिनों की याद आने लगी है, जब गंगा पार करने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा हुआ करती थी। शनिवार को मलमास से पहले लग्न के अंतिम दिनों में महादेवपुर घाट पर ऐसी ही भावुक तस्वीर देखने को मिली। मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर भागलपुर ले जा रहे थे। लेकिन विक्रमशिला पुल पर आवागमन […]

NAUGACHIA : पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गोपालपुर : ज्येष्ठ मास की अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को गोपालपुर, नवगछिया, इस्माइलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत किया। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा के लिए निकलीं। विभिन्न स्थानों पर स्थित वटवृक्ष यानी बरगद के पेड़ के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने वटवृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा तथा जल अर्पित किया। पचगछिया, तेतरी, नवगछिया, रंगरा एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ देखी गई। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला पुल संकट के बीच नाव यात्रियों की बढ़ी परेशानी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

घंटों धूप में इंतजार, नाविकों की मनमानी से लोग परेशान; महादेवपुर घाट पर आपदा मित्रों ने संभाला मोर्चा नवगछिया  : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया और सीमांचल के बीच आवागमन की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क संपर्क बाधित होने से गंगा पार करने के लिए नाव ही लोगों का मुख्य सहारा बन गई है। महादेवपुर घाट से बरारी घाट के बीच शुक्रवार को वट सावित्री पर्व के कारण यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच घंटों इंतजार करने को मजबूर यात्रियों को नाविकों की मनमानी का भी सामना करना पड़ा। घाट पर सुबह और शाम के समय अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है। अधिक चक्कर लगाने और ज्यादा सवारी […]

NAUGACHIA : एनसीसी कैडेट्स ने महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में निभाई सेवा की भूमिका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सेवा श्री नवगछिया द्वारा हजारों श्रद्धालुओं के बीच पूंगल प्रसाद का वितरण नवगछिया : परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित संस्था “सेवा श्री नवगछिया” द्वारा प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार भी बजरंगबली भगवान के महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। महाप्रसाद वितरण के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के बीच पूंगल प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर बाल भारती विद्यालय नवगछिया के एनसीसी कैडेट्स ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैडेट्स ने प्रसाद वितरण, व्यवस्था संचालन एवं श्रद्धालुओं की सहायता में सहयोग किया। कार्यक्रम में बाल भारती विद्यालय के […]

NAUGACHIA : ढोलबज्जा में इंटरस्तरीय नेहरू विश्वविद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया प्रखंड क्षेत्र के ढोलबज्जा में निर्माणाधीन इंटरस्तरीय नेहरू विश्वविद्यालय (इंटरस्तरीय नेहरू उवि) के भवन निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में घटिया और मानक से कम गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नींव में इस्तेमाल की जा रही तीसरे दर्जे की ईंटें हाथ लगाने मात्र से उखड़ रही हैं। ऐसे कमजोर निर्माण सामग्री के उपयोग से भविष्य में भवन के धराशायी होने का खतरा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी मिलने पर सरपंच सुशांत कुमार अन्य ग्रामीणों […]

NAUGACHIA : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

दवा व्यवसायियों ने ई-फार्मेसी और भारी छूट नीति का किया विरोध नवगछिया में  आयोजित प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़े दवा व्यवसायियों ने 20 मई को बिहार बंदी का एलान किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक राज्यभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी। यह बंदी ऑनलाइन दवा बिक्री, अवैध ई-फार्मेसी और बड़ी कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट नीति के विरोध में की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना पर्याप्त निगरानी के दवाओं की बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा […]