Month: May 2026

BHAGALPUR : पथ निर्माण मंत्री ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

बिहपुर क्षेत्र में स्टेडियम स्थापना की मांग उठाई भागलपुर : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया योजना के तहत बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम स्थापित करने की मांग रखी। मंत्री इं. शैलेंद्र ने केंद्रीय मंत्री से बिहपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार, खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं के अभाव में कई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। […]

BHAGALPUR : बिहार में पहली बार शुरू होगा वॉटर स्पोर्ट्स का एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

20 मई को भागलपुर में होगा खिलाड़ियों का चयन ट्रायल भागलपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत बिहार में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स क्याकिंग एवं कैनोइंग खेल विधा का एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आधुनिक खेल उपकरण एवं प्रशिक्षित कोच की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से निःशुल्क आवासन, पौष्टिक भोजन, खेल सामग्री, शिक्षा एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि बिहार के कई जिलों में नदियों के किनारे रहने वाले युवाओं में नौकायन की […]

ARARIA : निर्माणाधीन स्कूल परिसर से विवाहिता का शव बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पूछताछ में शव दफनाने की बात कबूली अररिया : जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित निर्माणाधीन विद्यालय परिसर से एक विवाहिता का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी 23 वर्षीय नुसरत परवीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नुसरत की शादी महबूब आलम (26) से हुई थी। आरोपी महबूब आलम श्यामनगर स्थित निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अंबेडकर एससी-एसटी आवासीय प्लस टू विद्यालय परिसर में मजदूरी का काम करता था। मृतका के पिता मतिउर्रहमान ने 13 मई को पूर्णिया थाना में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की […]

PURNIA : साहित्यकार रेणु के पुत्र ने टोल प्लाजा कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया टोल प्लाजा पर हुई बहस, CCTV जांच और कार्रवाई की मांग अररिया : प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के छोटे पुत्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय उर्फ ‘पप्पू’ ने अररिया टोल प्लाजा पर अपने परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है, जब रेणु परिवार निजी वाहन से पूर्णिया जा रहा था। दक्षिणेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि अररिया टोल प्लाजा पर स्थानीय नंबर की उनकी गाड़ी को रोका गया। इस दौरान उनके मंझले भाई अपराजित राय उर्फ ‘अप्पू’ ने टोल कर्मी को बताया कि वाहन में पूर्व विधायक पद्मपराग राय वेणु का परिवार सवार है और उनसे बात कराने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस बात […]

PURNIA : भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे इंजीनियर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

साधारण परिवार से निकलकर कार्यपालक अभियंता बने गोपाल कुमार के यहां छापेमारी के बाद इलाके में चर्चा तेज पूर्णिया : आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ हुई छापेमारी के बाद पूर्णिया जिले के बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव राजहाट में चर्चा का माहौल है। साधारण जीवनशैली और सादगीपूर्ण रहन-सहन के लिए पहचाने जाने वाले गोपाल कुमार के यहां बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की खबर से स्थानीय लोग भी हैरान हैं। गोपाल कुमार का पैतृक घर बनमनखी नगर परिषद के वार्ड संख्या-14 राजहाट में स्थित है। परिजनों के अनुसार उनके पिता राज कुमार गुप्ता भवन निर्माण विभाग में एक सामान्य पद पर कार्यरत थे। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी साधारण थी […]

KISHANGANJ : किशनगंज में गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी किशनगंज : बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शाहीन परवीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शाहीन की शादी करीब नौ माह पूर्व नटुआपाड़ा निवासी सरवर आलम से हुई थी। शादी के दौरान मायके पक्ष द्वारा जेवरात, फर्नीचर, बाइक और नकद सहित कई कीमती सामान दिए गए थे। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शाहीन को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से […]

PURNIA : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सहयोग अध्यक्ष डॉ. अजीत ने लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के प्रति किया जागरूक पूर्णिया : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर शनिवार को आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने लोगों का निशुल्क रक्तचाप परीक्षण किया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तचाप जांच कराई और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से परामर्श लिया। इस अवसर पर डॉ. के.के. चौधरी, डॉ. सतीश, संजीवनी, प्रीतम, आस्था, रूपेश गांधी, रंजीत रमन, डॉ. राजेश गोस्वामी, डॉ. बबीता गोस्वामी, सहयोग सदस्य राजीव कुमार एवं राजा कुमार ने सराहनीय सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने लोगों को […]

PURNIA : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 15वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पटना में  प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पटना स्थित रविंद्र भवन में भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सिक्किम एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विधान परिषद सदस्य संजीव चौरसिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पूर्णिया जिले से संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिन्हा के अस्वस्थ रहने के कारण संगठन का प्रतिनिधित्व […]

PURNIA : (प्रो.) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पुनः बने विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सीमांचल भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पूर्णिया। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर बिहार भाजपा के संयोजक  डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को पुनः बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल का उप नेता चुने जाने पर सीमांचल सहित पूरे उत्तर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा नेतृत्व द्वारा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। भाजपा नेताओं ने कहा कि (प्रो.) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने वर्षों से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को […]

PURNIA : विपरीत मौसम में भी सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार के कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा एवं सहायक अभियंता आशुतोष कुमार के साथ बैठक कर जिले में हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से इंडस्ट्रियल एस्टेट पावर सब स्टेशन से जुड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा की गई। हाल के दिनों में आंधी, वर्षा और वज्रपात के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई। कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि खराब मौसम के कारण जिले की विद्युत आधारभूत संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। कटिहार जिले में करीब 400 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए […]