0
(0)



पूर्णिया : पटना में  प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पटना स्थित रविंद्र भवन में भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।


समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सिक्किम एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विधान परिषद सदस्य संजीव चौरसिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

पूर्णिया जिले से संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिन्हा के अस्वस्थ रहने के कारण संगठन का प्रतिनिधित्व जिला सचिव सह जिला प्रवक्ता राजेश कुमार झा ने किया। उनके साथ संगठन के संरक्षक जोश डेनियल, संयुक्त सचिव गौतम कुमार झा, नीलेश कुमार सहित पूर्णिया जिले के लगभग 25 स्कूल निदेशक समारोह में शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले विभिन्न विद्यालयों के निदेशकों को शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद इस्माईल अहमद ने अपने संबोधन में संगठन के 15 वर्षों की उपलब्धियों और गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार निजी विद्यालयों के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है।


शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन देश के बड़े निजी विद्यालय संगठनों में शामिल है। उन्होंने निजी विद्यालय संचालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संविधान के अनुरूप शिक्षा का कार्य करें, सरकार उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: