


सीमांचल भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पूर्णिया। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर बिहार भाजपा के संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को पुनः बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल का उप नेता चुने जाने पर सीमांचल सहित पूरे उत्तर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा नेतृत्व द्वारा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि (प्रो.) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने वर्षों से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती के साथ उठाने का कार्य किया है। उनके पुनः उप नेता चुने जाने से सीमांचल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश, ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर बिहार और सीमांचल में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सरकार और सदन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने (प्रो.) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी पार्टी और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे तथा बिहार के विकास, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना साह, क्रांति देवी, रेणु झा, राजेश मेहता, अंगद मंडल, राजेश रंजन, अरुण राय पुलक, महामंत्री संजय पोद्दार, संजीव सिंह, झन्टू उरांव, राजीव कुमार पाण्डेय, चन्द्रकला देवी, सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, प्रीती झा, संजय मिर्धा, नूतन गुप्ता, हरे कृष्णा यादव, अमन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता अजीत भगत एवं अमृत चौरसिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
















