0
(0)



पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार के कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा एवं सहायक अभियंता आशुतोष कुमार के साथ बैठक कर जिले में हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति की समीक्षा की।



बैठक में विशेष रूप से इंडस्ट्रियल एस्टेट पावर सब स्टेशन से जुड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा की गई। हाल के दिनों में आंधी, वर्षा और वज्रपात के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई।

कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि खराब मौसम के कारण जिले की विद्युत आधारभूत संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। कटिहार जिले में करीब 400 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।



उन्होंने बताया कि 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर, जिससे कटिहार शहर को बिजली आपूर्ति होती है, पिछले तीन दिनों से बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या से जूझ रहा था। गौशाला के समीप भूमिगत केबल में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे अब दुरुस्त कर लिया गया है।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि इंडस्ट्रियल एस्टेट पावर सब स्टेशन की ग्रिड से दूरी कम करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ब्रेकडाउन की समस्या कम होगी और विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु हो सकेगी।


पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी आम लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: