Month: May 2026

NAUGACHIA : यातायात संकट के बीच सांसद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महादेवपुर घाट से बरारी घाट तक पांच नावों का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत नवगछिया : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न यातायात संकट के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पहल पर नवगछिया और भागलपुर के बीच निशुल्क नाव सेवा शुरू कराई गई है। रविवार से महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट तक पांच नावों का संचालन प्रारंभ किया गया। बताया गया कि यह सेवा प्रतिदिन तब तक जारी रहेगी, जब तक पुल पर यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हो जाता। गौरतलब है कि सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन की ओर से नावों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण वह पर्याप्त साबित नहीं हो रही थी। प्रतिदिन हजारों लोगों […]

NAUGACHIA : ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सात वैचारिक सत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं सांगठनिक विकास को लेकर आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को नवगछिया में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, क्षेत्रीय सह संगठन प्रभारी मनीष पांडेय एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रफुल्ल चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर […]

NAUGACHIA : चैती दुर्गा मंदिर परिसर में लाखों की चोरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पुजारी के कमरे का ताला तोड़कर 6.82 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर बेटी की शादी के लिए जमा की गई थी रकम, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी नवगछिया बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को बड़ी चोरी की घटना सामने आई। मंदिर के पुजारी पंडित निरंजन के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से में रखे करीब 6 लाख 82 हजार रुपये चोरी कर लिये। चोरी गई राशि पुजारी ने अपनी पुत्री की शादी के लिए जमा कर रखी थी। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रविवार होने के कारण पुजारी रुपये बैंक में जमा नहीं कर सके थे। उन्होंने सोमवार को राशि जमा करने की […]

NAUGACHIA : अवैध संबंध बना हत्या की वजह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में युवक की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, महिला गिरफ्तार पति और भाई के साथ मिलकर रची गई थी हत्या की साजिश, पुलिस ने वाहन भी किया बरामद नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड नयाटोला के पास युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध, पैसों के लेन-देन और लगातार दबाव बनाए जाने के कारण युवक की हत्या की साजिश रची गई थी। जानकारी के अनुसार 15 मई को स्टेशन रोड नयाटोला के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया […]

BHAGALPUR : नल में जल नहीं, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर : जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत राजंदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 में मुख्यमंत्री नल-जल योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ग्रामीण पिछले तीन वर्षों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर किसी तरह गुजर-बसर करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में करीब 60 से 70 घर हैं, लेकिन नल-जल योजना के तहत पिछले तीन साल से पानी की आपूर्ति बंद है। लोगों का कहना है कि इलाके में आज तक सड़क की समुचित व्यवस्था भी नहीं हो सकी है और कई परिवार अब भी फूस के घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार योजना के तहत लगाए गए अधिकांश टोटी टूट […]

BHAGALPUR : नवटोलिया में घास काटने गई महिला की गला रेतकर हत्या, गांव में सनसनी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया भतुआचक गांव में घास काटने गई एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रुक्मिणी देवी (50), पति स्वर्गीय बैद्यनाथ मंडल, निवासी भतुआचक के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार रुक्मिणी देवी घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में घास काटने गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उनका बेटा अमित कुमार उन्हें खोजने निकला। मोबाइल की रोशनी में तलाश के दौरान खेत में खून से लथपथ उनकी लाश पड़ी मिली। शव के पास घास का बोझा भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके […]

BHAGALPUR : भागलपुर में “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी” का सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में सामाजिक संस्था “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी” की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीओ धनंजय कुमार उपस्थित रहे। वहीं डॉक्टर रूबी हेंब्रम, विशाल आनंद, मोहम्मद जीशान खान समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर बच्चे अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर सकते […]

BHAGALPUR : लोन ठगी के आरोपी की सरेआम पिटाई, सड़क पर आधे घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी के मामलों के बीच एक नया मामला सामने आया है। जोगसर थाना क्षेत्र में एक युवक पर महिला से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा, जिसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार प्रियंका देवी नामक महिला ने मुकेश नाम के युवक पर लोन दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मुकेश ने लोन दिलवाने का भरोसा देकर पैसे लिए, लेकिन न तो लोन दिलवाया और न ही रुपये वापस किए। रुपये वापस नहीं मिलने से नाराज प्रियंका देवी ने अपने बेटों के साथ मुकेश को मोक्षदा स्कूल के पास बुलाया। आरोप है कि वहां महिला ने चप्पल और हेलमेट […]

BHAGALPUR : महादेवपुर से बरारी घाट आने के दौरान बीच धारा में बंद पड़ा इंजन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : गंगा नदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक नाव बीच धारा में अचानक खराब हो गई। घटना महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट आने के दौरान हुई। नाव का इंजन बीच नदी में बंद पड़ गया, जिससे नाव धारा में फंस गई और उसमें सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। नाव रुकते ही यात्री घबरा गए और मदद के लिए शोर मचाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा खराब नाव को […]

BHAGALPUR : आर्ट ऑफ गिविंग डे पर खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वितरित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

बिहपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र भागलपुर : आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर रविवार को बिहपुर प्रखंड के बिहपुर एवं सोनवर्षा में “शेयर टू शाइन” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नवगछिया पुलिस जिला आर्ट ऑफ गिविंग के सचिव निलेश कुमार, संजय कुमार, संदीप कुमार, नवगछिया पुलिस जिला वॉलीबॉल एवं बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष उत्तम कुमार तथा राज्य प्रवक्ता सह बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने मंत्री इं. शैलेंद्र को अंगवस्त्र, टी-शर्ट एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप गेंद भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री […]