0
(0)



भागलपुर में सामाजिक संस्था “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी” की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीओ धनंजय कुमार उपस्थित रहे। वहीं डॉक्टर रूबी हेंब्रम, विशाल आनंद, मोहम्मद जीशान खान समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर बच्चे अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।



सम्मान प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं अभिभावकों ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: