


बिहपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र
भागलपुर : आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर रविवार को बिहपुर प्रखंड के बिहपुर एवं सोनवर्षा में “शेयर टू शाइन” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान नवगछिया पुलिस जिला आर्ट ऑफ गिविंग के सचिव निलेश कुमार, संजय कुमार, संदीप कुमार, नवगछिया पुलिस जिला वॉलीबॉल एवं बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष उत्तम कुमार तथा राज्य प्रवक्ता सह बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने मंत्री इं. शैलेंद्र को अंगवस्त्र, टी-शर्ट एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप गेंद भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंत्री इं. शैलेंद्र ने बिहपुर, नारायणपुर और खरीक प्रखंड के एक दर्जन बालक एवं बालिका वॉलीबॉल टीमों तथा क्लबों के सौ से अधिक खिलाड़ियों के बीच नेट और गेंद का वितरण किया।

मंत्री ने आर्ट ऑफ गिविंग के जनक डॉ. अच्युत सामंत के कार्यों और सोच को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि समाज में सहयोग और साझा करने की भावना युवाओं को सकारात्मक दिशा देती है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव निलेश कुमार ने बताया कि आयोजन के दौरान सौ से अधिक वर्तमान एवं पूर्व खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर पूर्व प्रमुख अभिनंदन चौधरी, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय चौधरी, नाथो राय, रंजीत राणा, संजीव कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेरणा कुमारी, सताक्षी कुमारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा, सूरज कुमार, गोल्डन कुमार, सन्नी कुमार, घनश्याम कुमार, सत्यम सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल संघों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
















