Month: May 2026

PURNIA : पूर्णिया महापौर ने पटना में वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जलजमाव समाधान के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम निर्माण की उठाई मांग पूर्णिया : पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने सोमवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा तथा भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। महापौर ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन समाज एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से जनहित के कार्यों को और मजबूती मिलेगी। भेंटवार्ता के दौरान महापौर विभा कुमारी ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण […]

BHAGALPUR : जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ शुभारंभ || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर।भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर “सबसे दूर-सबसे पहले” थीम पर आधारित जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत पीरपैंती प्रखंड की 22 पंचायतों के 42 गांव, सन्हौला प्रखंड की 07 पंचायतों के 19 गांव तथा कहलगांव प्रखंड की 01 पंचायत के 01 गांव सहित कुल 62 जनजातीय बहुल गांवों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। विशेष रूप से आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, किसान सम्मान निधि […]

भागलपुर के नए प्रमंडलीय आयुक्त बने प्रेम सिंह मीणा, संभाला पदभार -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर प्रमंडल के नए प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह से विधिवत कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि वे पहले भी भागलपुर में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोबारा भागलपुर में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भागलपुर शहर में जाम की समस्या एक बड़ी चुनौती है और इसे दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास की […]

विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का आयुक्त ने लिया जायजा  -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तेजी से जारी निर्माण कार्य, जल्द आवागमन बहाल करने की तैयारी भागलपुर : भागलपुर प्रमंडल के नवनियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के साथ विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त हिस्से पर बन रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने बताया कि बेली ब्रिज का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की देखरेख में कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पुल पर आवागमन बहाल किया जा सके। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले विक्रमशिला सेतु का […]

भागलपुर में भीषण गर्मी का कहर, सुबह से ही झुलसा रही धूप –  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तेज गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित, स्कूली बच्चे और मजदूर सबसे ज्यादा परेशान भागलपुर : भागलपुर में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। दिन चढ़ने के साथ तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह के समय ही गर्मी बढ़ जाने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है। केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही बाहर नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के […]

BHAGALPUR : भागलपुर में “गार्गी पाठशाला” का शुभारंभ || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

गरीब एवं वंचित बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा भागलपुर : “लेट्स इंस्पायर बिहार” अभियान के तहत ब्रेनांजा एकेडमी, ज्योति विहार के सहयोग से भागलपुर में “गार्गी पाठशाला” का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर चैप्टर के मुख्य समन्वयक अंशु सिंह के मार्गदर्शन तथा भागलपुर गार्गी चैप्टर की मुख्य समन्वयक सुप्रिया सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नाथनगर से लोजपा (रामविलास) विधायक मिथुन यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने इस पहल […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला सेतु बाधित, भीषण गर्मी में छात्रों और मरीजों की बढ़ी परेशानी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नाव के सहारे गंगा पार करने को मजबूर लोग, पढ़ाई और इलाज पर पड़ा असर नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के भागलपुर बरारी छोर पर करीब 34 मीटर स्लैब गंगा में समाहित होने के बाद आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल के दो हिस्सों में बंट जाने से आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं, मरीजों और कामकाजी लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोगों को अब नाव के सहारे गंगा पार करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी और तपती धूप में घंटों घाट पर इंतजार करना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। नवगछिया के तेतरी गांव की इंटर की छात्रा पावनी कुमारी ने बताया कि पुल बंद होने के बाद […]

Noimg

NAUGACHIA : गंगा प्रसाद धार में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

आठवीं के छात्र की मौत से गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान धनीराम के पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिव कुमार घर के समीप स्थित गंगा प्रसाद धार के पास गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने किशोर को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों द्वारा उसे पानी से बाहर निकाला गया, […]

NAUGACHIA : एनएच-31 पर फिर लगा लंबा जाम, मक्का लदी गाड़ियों की कतार से यातायात प्रभावित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : एनएच-31 पर रविवार दोपहर एक बार फिर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय से लेकर संतोष धर्मकांटा तक फैला रहा। सड़क पर मक्का से लदी ट्रैक्टर और ट्रकों की लंबी कतार लगी रही, जिसके कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में मक्का खरीद-बिक्री के लिए कई गोदाम प्वाइंट संचालित हो रहे हैं। किसान अपनी उपज लेकर यहां पहुंचते हैं, जहां व्यापारी मक्का की खरीद करते हैं। इसके बाद वाहनों को तौल के लिए धर्मकांटा भेजा जाता है। इसी प्रक्रिया के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रक सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे एनएच-31 पर लगातार […]

Noimg

NAUGACHIA : चांदनी चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप रविवार रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बहत्तरा निवासी शकलदेव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चांदनी चौक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने ब्रेकर के समीप मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त होकर युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं है । घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि […]