Month: May 2026

NAUGACHIA : कटाव प्रभावित इलाके का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश नवगछिया : बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शनिवार को तीनटंगा दियारा पंचायत दक्षिण स्थित कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि कटाव से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा कटाव रोकने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रहे कटाव से […]

NAUGACHIA : ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल ने नवगछिया में चलाया जनसंपर्क अभियान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने रविवार को नवगछिया बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। भीषण गर्मी के बावजूद मंत्री बूलो मंडल विभिन्न इलाकों में पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जनसंपर्क अभियान में जदयू एवं एनडीए के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री बूलो मंडल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास […]

NAUGACHIA : सड़क और पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास के समीप 21 दिवसीय आंदोलन, वर्षों की उपेक्षा पर फूटा लोगों का गुस्सा नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत कांटीधार नवटोलिया एवं डीमहा गांव के ग्रामीणों का वर्षों पुराना आक्रोश अब सड़कों पर खुलकर दिखाई देने लगा है। सड़क, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने जदयू विधायक सह बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के आवास के समीप 21 दिवसीय आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2007 से लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र से मंत्री […]

BHAGALPUR : मंदिर में शादी के आधे घंटे बाद प्रेमी युगल ने खाया जहर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : कहलगांव से प्रेम प्रसंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मंदिर में शादी करने के महज आधे घंटे बाद प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसका इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत युवक की पहचान कहलगांव के अमडंडा थाना क्षेत्र निवासी सुभाष कुमार सिंह के पुत्र रजनीकांत के रूप में हुई है। वहीं युवती अमृता बांका जिले के जगरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पिछले कई दिनों से प्रेम संबंध […]

BHAGALPUR : भागलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सुहागिन महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की भागलपुर : भागलपुर सहित नवगछिया,  सुल्तानगंज, सबौर, पीरपैंती, बिहपुर, गोराडीह एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार में सज-धज कर वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा तथा अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। भागलपुर शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। बूढ़ानाथ मंदिर परिसर, बरारी, आदमपुर, तिलकामांझी सहित कई इलाकों […]

BHAGALPUR : भागलपुर जिले की 190 किलोमीटर सड़कों के सुधार पर 126 करोड़ खर्च होंगे || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सड़क मरम्मत, मजबूतीकरण और 84 महीने तक मेंटनेंस की जिम्मेदारी एजेंसी को मिलेगी : पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र भागलपुर  : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने कहा कि भागलपुर जिले की जर्जर सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए पथ निर्माण विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले में करीब 190 किलोमीटर सड़क के सुधार एवं मेंटनेंस कार्य के लिए 126 करोड़ रुपये की निविदा जारी कर दी गई है। शनिवार को जानकारी देते हुए मंत्री इं. शैलेंद्र ने बताया कि चयनित एजेंसी सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के बाद अगले 84 महीनों तक संबंधित सड़कों का नियमित मेंटनेंस भी करेगी। योजना के तहत सड़क मरम्मत, मजबूतीकरण, रोड मार्किंग, पुलियों की देखरेख तथा आकस्मिक […]

BHAGALPUR : श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने किया सुल्तानगंज मेला क्षेत्र का निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

30 जुलाई से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस भागलपुर  : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुल्तानगंज स्थित मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला में देशभर से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, […]

BHAGALPUR : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में “नो व्हीकल डे” का आयोजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भारत सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुपालन में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आज “नो व्हीकल डे” मनाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत आज कुलपति, सभी अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक एवं कर्मचारी साइकिल अथवा पैदल चलकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि साइकिल चलाना और पैदल चलना न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह देश की आर्थिक स्थिति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डीजल एवं पेट्रोल जैसे ईंधनों की बढ़ती खपत और सीमित उपलब्धता को देखते हुए ईंधन संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। छोटी दूरियों के लिए वाहनों के स्थान पर साइकिल या पैदल चलने की […]

PURNIA : मरंगा टोल प्लाजा पर 91 किलो गांजा बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

स्कॉर्पियो से 21 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मरंगा टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो से करीब 91 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गांजा की खेप को दूसरे जिले में सप्लाई करने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गांजा लदे स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त […]

PURNIA : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद हाइवा ने युवक को कुचला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था पप्पू शाह, अस्पताल में हुई मौत पूर्णिया : पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रही बेलगाम हाइवा ने कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हादसा मरंगा थाना क्षेत्र के सत्संग मंदिर के समीप हुआ। मृतक की पहचान मरंगा मुर्गी फार्म वार्ड संख्या-9 निवासी सुआ लाल साह के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू शाह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू शाह सुबह हरदा बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान सत्संग मंदिर के पास तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें […]