Month: May 2026

PURNIA : पूर्णिया में बंधक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हमला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोकवा अंडी टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में धमदाहा थानाध्यक्ष, एसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की तीन गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। जमीन विवाद से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार ढोकवा अंडी टोला निवासी रंजन सोरेन की पत्नी पूजा मुर्मू ने बताया कि […]

PURNIA : सहयोग शिविर को लेकर भवानीपुर प्रखंड में समीक्षा बैठक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

19 मई से पहले सभी आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश पूर्णिया : जिला पदाधिकारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर, जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का कार्य लगातार तेज गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी भवानीपुर की अध्यक्षता में सहयोग शिविर की अद्यतन कार्य प्रगति को लेकर प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि 19 मई 2026 को पंचायत बड़हरी स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पूर्व प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया […]

PURNIA : एनसीओआरडी बैठक में मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री रोकने और सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी तेज करने का आदेश पूर्णिया : अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में  प्रज्ञान सभागार, पूर्णिया में एनसीओआरडी (NCORD) से संबंधित जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, जनजागरूकता अभियान एवं विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विषयवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालय स्तर पर मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर […]

PURNIA : जनभागीदारी अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार, पूर्णिया में वरीय अधिकारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान पंजीकरण, सहयोग शिविर एवं राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी ने 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर तथा राजस्व महा अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जनजातीय कार्य […]

PURNIA : जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : बीडीओ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

फॉर्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर एवं जीवन प्रमाणीकरण कार्यों का लगातार हो रहा निरीक्षण पूर्णिया : जिला पदाधिकारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर, जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की लगातार निगरानी एवं औचक निरीक्षण किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के. नगर द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के कार्यों का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा […]

PURNIA : जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर, जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों का लगातार पर्यवेक्षण एवं औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को रुपौली प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित प्रगणक एवं सुपरवाइजर के कार्यों का गहन अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रगणक एवं सुपरवाइजर को पूरी निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ अपने […]

PURNIA : सांसद पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात कर सौंपा विस्तृत ज्ञापन, सीमांचल-कोसी की समस्याओं को उठाया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : नई दिल्ली स्थित रेल भवन में  पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर सीमांचल और कोसी क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेल मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया से भागलपुर तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की प्रमुख मांग उठाई। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि विक्रमशिला सेतु का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में गिर जाने के बाद सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लाखों लोगों का भागलपुर से संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जैसे जिलों के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों और […]

PURNIA : वीवीआईटी, पूर्णिया के 18 विद्यार्थियों का टीसीएस में चयन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूल कैंपस ड्राइव 2026 में मिली सफलता, संस्थान में खुशी का माहौल पूर्णिया : विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), पूर्णिया के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि संस्थान के 18 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सफल चयन हुआ है। यह चयन टीसीएस पूल कैंपस ड्राइव 2026 के माध्यम से हुआ, जिसका आयोजन वीवीआईटी परिसर में किया गया था। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में उत्साह का माहौल है। चयनित विद्यार्थियों में आयुषी कुमारी, खुशी कुमारी, ऋत्विक रोशन, अभिषेक आनंद, पुष्पम प्रियदर्शी, आरती कुमारी, आदित्य आनंद, पियूष कुमार बाबुल, सोनू कुमार ठाकुर, प्रेरणा दुबे, रुचि रंजन सिन्हा, समर कुमार, अंजली कुमारी, खुशी मिश्रा, सौम्या कश्यप, नितिन आयुष, प्रियांशु शेखर एवं प्रिया […]

NAUGACHIA : नवगछिया के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बने अनिकेत कुमार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

साइबर अपराध शाखा कैमूर से नवगछिया में मिली नई जिम्मेदारी नवगछिया : बिहार पुलिस प्रशासन में हुए ताजा फेरबदल के तहत कैमूर जिले के भभुआ में साइबर अपराध शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत कुमार को नवगछिया का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश का तबादला कैमूर जिले के भभुआ अनुमंडल में कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में नवगछिया अनुमंडल की जिम्मेदारी अब अनिकेत कुमार को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि अनिकेत कुमार साइबर अपराध से जुड़े मामलों में तकनीकी अनुभव रखने वाले अधिकारी माने जाते हैं। कैमूर में […]

NAUGACHIA : वट सावित्री पर्व को लेकर नवगछिया बाजार में उमड़ी भीड़ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

दिनभर जाम से जूझते रहे लोग, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल नवगछिया :  महिलाओं के प्रमुख पर्व वट सावित्री को लेकर शुक्रवार को नवगछिया बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की भीड़ जुटने लगी। पूजा सामग्री, फल, कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। भीड़ बढ़ने के साथ-साथ बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नगर बाजार की मुख्य सड़क सहित स्टेशन रोड, दुर्गा मंदिर चौक, मुख्य बाजार मार्ग और विभिन्न गली-मोहल्लों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर चारपहिया वाहन, टोटो, ई-रिक्शा, बाइक और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थिति ऐसी हो गई […]