Month: May 2026

NAUGACHIA : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में एक नवजात शिशु की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक शिशु मोनी गिद्धा निवासी चंदन मंडल का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, चंदन मंडल की पत्नी किरण कुमारी ने 15 मई की सुबह करीब 4 बजे इस्माइलपुर पीएचसी में बच्चे को जन्म दिया था। बताया गया कि जन्म के समय नवजात शिशु रो नहीं रहा था और उसकी स्थिति सामान्य नहीं थी। इसके बाद शिशु में अन्य कई तरह की जटिलताएँ भी देखी गईं। स्थिति गंभीर होने पर नवजात को इस्माइलपुर पीएचसी से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, वहां इलाज के दौरान शिशु ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। प्रशासन […]

NAUGACHIA : कटरिया स्टेशन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सौंपा गया नौ सूत्री मांग पत्र नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड स्थित कटरिया रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की व्यवस्था, यात्री सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने यात्रियों की समस्याओं को लेकर नौ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सहित रेल कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला सेतु बंद होने से नाव बनी लोगों का सहारा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बीच गंगा पार करने को मजबूर यात्री नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट जाने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल बंद होने के कारण अब गंगा पार करने के लिए नाव ही लोगों का मुख्य सहारा बन गई है। रोजाना हजारों लोग नाव के जरिए किसी तरह एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक बेली ब्रिज निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन उसके तैयार होने तक लोगों को नाव के भरोसे ही सफर करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को वट सावित्री […]

NAUGACHIA : पिकअप चालक से लूट मामले में नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

लूटी गई नकदी और हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार नवगछिया पुलिस ने पिकअप चालकों से लूटपाट मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी तथा एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 14 मई 2026 की रात खरीक थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गोट खरीक मोड़ के पास तीन अपराधी हथियार का भय दिखाकर दो पिकअप चालकों से लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी गब्बर कुमार, पिता […]

NAUGACHIA : मोमोज दुकानदार गोलीकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

48 घंटे के भीतर दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार नवगछिया पुलिस ने परबत्ता थाना क्षेत्र में हुए मोमोज दुकानदार गोलीकांड का सफल उद्भेदन करते हुए महज 48 घंटे के भीतर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। शुक्रवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12 मई 2026 को परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या-64/26 दर्ज कर जांच शुरू […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु बंद होने से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सुबह 3 बजे उठकर नाव के सहारे स्कूल पहुंच रहे शिक्षक भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन की प्रमुख कड़ी माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ शिक्षक समुदाय भी भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। पुल बंद होने से भागलपुर से नवगछिया तथा नवगछिया से भागलपुर आने-जाने वाले शिक्षकों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। रोजाना घंटों की मशक्कत के बाद शिक्षक किसी तरह अपने विद्यालय पहुंच पा रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि अब उन्हें सुबह तीन बजे ही उठना पड़ता है, ताकि समय पर घाट पहुंचकर नाव पकड़ सकें। घाटों पर सुबह से ही भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल रहता है। हर किसी को अपने गंतव्य तक […]

BHAGALPUR : श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

30 जुलाई से शुरू होगा मेला, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष श्रावणी मेला 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। मेले में प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में कांवरिया रेल मार्ग, सड़क मार्ग एवं जल मार्ग से सुलतानगंज पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर […]

BHAGALPUR : कांग्रेस नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी गई श्रद्धांजलि || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे भागलपुर जिले के सबौर क्षेत्र स्थित जिछो गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पत्नी, बच्चों और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी दोपहर बाद जिछो गांव पहुंचे और […]

BHAGALPUR : बड़ी जहाज घाट पर मासूम की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई घटना भागलपुर :  परबत्ता थाना क्षेत्र के मिराजफरी गांव निवासी एक दंपति अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान बड़ी जहाज घाट के पास अचानक बच्चे की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। बाद में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिर्जापरी गांव निवासी ज्वाला कुमारी अपने पति अवधेश कुमार के साथ बच्चे को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जा रही थीं। यात्रा के दौरान बड़ी जहाज घाट के समीप बच्चे की हालत अचानक नाजुक हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया […]

BHAGALPUR : बिहार में लीची स्टिंक बग का प्रकोप चिन्हित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

बीएयू सबौर एवं कृषि वैज्ञानिकों ने शुरू की विशेष निगरानी भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा लीची की फसल में एक उभरते हुए आक्रामक कीट “लीची स्टिंक बग” के प्रकोप की पुष्टि की गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह कीट बिहार सहित लीची उत्पादन वाले क्षेत्रों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस कीट का वैज्ञानिक नाम टेसारोटोमा जावानिका बताया गया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह कीट लीची के कोमल शाखाओं, पुष्प गुच्छों तथा विकसित हो रहे फलों से रस चूसकर नुकसान पहुंचाता है। इसके निम्फ और वयस्क दोनों अवस्थाएं पौधों की टहनियों को सुखाने, पुष्प मंजरियों को झुलसाने तथा समय से पहले फल गिराने का कारण बनती हैं। इसके प्रभाव से फलों की सतह पर काले […]