Month: May 2026

NAUGACHIA : प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में जीएस न्यूज़ के “क्रिएटिव टैलेंट हंट” सम्मान समारोह का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं कर्मियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित नवगछिया स्थित प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा आयोजित “क्रिएटिव टैलेंट हंट” प्रतियोगिता का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा वार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने मंच पर सम्मान प्राप्त कर उत्साह व्यक्त किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, समन्वयकों तथा अन्य कर्मियों को भी उनके योगदान और विद्यार्थियों […]

Noimg

BHAGALPUR : महज 700 रुपये के विवाद में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में महज 700 रुपये के लेन-देन को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि पैसे के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद शमशेर के रूप में हुई है। उनका इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मायागंज में चल रहा है। घायल शमशेर ने बताया कि फैजल का 700 रुपये उसके पास था और वह लगातार पैसे की मांग कर रहा था। शमशेर के अनुसार, उसने फैजल से कहा था कि जैसे ही पैसे की व्यवस्था होगी, वह राशि लौटा देगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ […]

Noimg

BHAGALPUR : साली की शादी में पहुंचा जीजा बना सनसनी का कारण, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपूर बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में चल रही शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गई जब साली की शादी में पहुंचे जीजा ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं गंभीर रूप से झुलसे युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है जो रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार सूरज को अपनी साली की शादी की जानकारी मिली थी जिसके बाद वह शादी समारोह में पहुंचा था इसी दौरान अचानक उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते युवक […]

Noimg

KISHANGANJ : किशनगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत, एक युवक गंभीर घायल किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत साबोंडांगी इलाके में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान ठाकुरगंज प्रखंड के तातपौआ ग्राम पंचायत वार्ड संख्या-8 निवासी मोहम्मद राकीब आलम (60) के रूप में हुई है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री थे। वहीं घायल युवक की पहचान मो. असगर के रूप में की गई है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राकीब आलम अपने काम के सिलसिले में घर से सिलीगुड़ी जा रहे थे। इसी दौरान […]

Noimg

ARARIA : अररिया में नेपाल बॉर्डर पर 630 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया : सिकटी थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। सिकटी थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में 21 बोरों में भरा 630 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई जितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजे की बड़ी खेप भारतीय सीमा में लाई जा रही है। सूचना के बाद सिकटी थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने भोलानी गांव के आसपास रणनीतिक घेराबंदी की। रात के अंधेरे और मकई के ऊंचे खेतों के […]

Noimg

ARARIA : अररिया में 585 लीटर विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

वाहन जांच के दौरान कार चालक गिरफ्तार अररिया : बैरगाछी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति कार से 585 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी Jitendra Kumar ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोकीहाट की ओर से एक कार में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही गश्ती दल ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर कार को घेर लिया। चालक वाहन छोड़कर भागने […]

Noimg

PURNIA : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विद्यार्थियों और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया गया प्रेरित पूर्णिया : क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय बाल मध्य विद्यालय, मधुबनी, पूर्णिया में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाने का माध्यम नहीं […]

PURNIA : प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा पत्र || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

“आपकी सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए” : आशीष गोस्वामी पूर्णिया : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। आशीष गोस्वामी ने अपने पत्र में कहा कि सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित एक वीडियो में प्रधानमंत्री के काफिले में सीमित संख्या में वाहन दिखाई देने के बाद यह विषय उनके संज्ञान में आया, जिसके बाद उन्होंने यह पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव राष्ट्रहित, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। […]

KATIHAR : कटिहार शहर में दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नगरीय सुविधाओं के विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : तारकिशोर प्रसाद कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद  ने गुरुवार को कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 में विधायक कोष से निर्मित दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया। उन्होंने शिलापट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार कनवा टोला में हीरा देवी के घर से टेंपो स्टैंड तक तथा रंजना झा के घर से संतोष भगत के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। दोनों सड़कों के निर्माण पर लगभग 24 लाख रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर कटिहार की महापौर उषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, नगर निगम पार्षद मुनीलाल उरांव, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बबलू गुप्ता, चंद्रशेखर जायसवाल, […]

PURNIA : सीबीएसई 12वीं परीक्षा में एसआरडीीएवी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शत-प्रतिशत सफलता के साथ विद्यालय ने जिले में लहराया परचम पूर्णिया : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एसआरडीीएवी पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान संकाय में हर्षिता कुमारी ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं आरव कृष्णन ने 78 प्रतिशत, अनन्या हार्दिक ने 73.6 प्रतिशत, युवराज ध्रुव ने 72.4 प्रतिशत, अनुपम कुमारी ने 72.2 प्रतिशत, मैत्री कुमारी ने 70.4 प्रतिशत तथा प्रज्ञा श्री ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा वैभव आनंद ने 69.2 प्रतिशत, अनुभव विक्रम ने 65.6 प्रतिशत तथा प्रिंस राज ने 64.4 प्रतिशत […]