Month: June 2026

Naugachia: दीपा कुमारी बनीं एबीवीपी की नवगछिया जिला छात्रा प्रमुख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दक्षिण बिहार प्रांत का अभ्यास वर्ग नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में 15 से 18 जून तक आयोजित किया गया। चार दिवसीय अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें नवगछिया नगर इकाई की नगर सह मंत्री दीपा कुमारी को नवगछिया जिला छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। दीपा कुमारी संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इससे पूर्व वह मदन अहिल्या महिला कॉलेज की कॉलेज मंत्री तथा एबीवीपी नवगछिया नगर इकाई की नगर सह मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। दायित्व की घोषणा के […]

Noimg

गया में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को बेलागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

गया। जिले के बेलागंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहा आरोपी अपने इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर बेलागंज थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बेलागंज थाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों […]

Naugachia: फायरिंग मामले में अभियुक्त गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । 08 फरवरी 2026 को वादी कुमोद यादव द्वारा इस्माईलपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें अरोप लगाया गया कि खेत में काम करने के दौरान मुकेश यादव एवं सहेन्द्र यादव द्वारा इनके साथ गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की गई। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 24/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। गुरुवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुण्ड निवासी सहेन्द्र यादव पिता किशोरी यादव को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि सह- अभियुक्त मुकेश यादव को इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 63/26 में रिमांड पर लिया जा चुका है। एनबीडब्ल्यू वारंटी धराया भागलपुर संवाददाता। न्यायालय एसडीजेएम नवगछिया का जीआर नंबर- 390/14 के एनबीडब्लु वारंटी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चंडी स्थान निवासी सुनिल […]

Naugachia: नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला, पिता ने सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर किशोरी के पिता ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित की पुत्री, जो सातवीं कक्षा की छात्रा है, 15 जून की शाम करीब चार बजे से घर से लापता है। पिता ने आरोप लगाया है कि औलियाबाद निवासी सुसांत कुमार सिंह, उसकी माता कंचन देवी तथा अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किशोरी घर से जाते समय सोने-चांदी […]

Noimg

नीट पेपर लीक, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

शेखपुरा। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शेखपुरा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी यादव के नेतृत्व में निकाले गए आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से लाखों युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा गया। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ […]

Naugachia: अवैध लॉटरी टिकट बिक्री मामले में दो गिरफ्तार, 2466 टिकट बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2466 लॉटरी टिकट, नकदी समेत कई अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस को 18 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया बाजार स्थित महाराजजी चौक के समीप एक दुकान में अवैध रूप से लॉटरी टिकटों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नवगछिया थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से कुल 2466 लॉटरी टिकट, 1278 रुपये नकद, सात रजिस्टर, एक मोबाइल फोन, एक आईपैड तथा अन्य संबंधित सामग्री बरामद की। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार […]

Naugachia: कोर्ट परिसर में अचेत मिला युवक, अस्पताल पहुंचते ही करने लगा हंगामा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविशंकर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गई। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान खगड़िया जिले के माड़िया गांव निवासी मुकेश सिंह, पिता नरेश सिंह, के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचने के बाद युवक अचानक हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बार-बार ऊंची आवाज में कह रहा था, “अभी पूरा अस्पताल खरीद लूंगा, यह खरीद लूंगा, वह खरीद लूंगा।” उसकी हरकतों से अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी […]

मुजफ्फरपुर बम कांड: जब 18 वर्षीय खुदीराम बोस ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

मुजफ्फरपुर: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 30 अप्रैल 1908 की रात एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज है। इसी दिन युवा क्रांतिकारियों Khudiram Bose और Prafulla Chaki ने ब्रिटिश जज Douglas Kingsford को निशाना बनाकर मुजफ्फरपुर में बम हमला किया था। उस समय किंग्सफोर्ड भारतीय क्रांतिकारियों के बीच कठोर दंड देने वाले न्यायाधीश के रूप में चर्चित था। बंगाल में बढ़ते विरोध के बाद उसका तबादला मुजफ्फरपुर कर दिया गया था, लेकिन क्रांतिकारियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। किंग्सफोर्ड को दंडित करने की जिम्मेदारी 18 वर्षीय खुदीराम बोस और उनके साथी प्रफुल्ल चाकी को सौंपी गई। दोनों क्रांतिकारी कई दिनों तक गुप्त रूप से मुजफ्फरपुर में रहकर किंग्सफोर्ड की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। 30 अप्रैल 1908 की […]