Month: June 2026

Noimg

बेगूसराय में जमीन विवाद में युवक की हत्या, 20 दिन पहले दी थी जान के खतरे की सूचना – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बेगूसराय, बिहार: जिले के बखरी थाना क्षेत्र स्थित सोनमा गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को 26 वर्षीय चंदन कुमार महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई और उसके सहयोगियों पर लगाया है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार महतो और उसके चचेरे भाई के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को गांव के दक्षिण स्थित परवल के खेत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद घर लौटने के दौरान हनुमान मंदिर के पास विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान चंदन कुमार पर […]

Noimg

बेगूसराय में दुष्कर्म मामले के विरोध में भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बेगूसराय। चकिया थाना क्षेत्र से जुड़े कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। पार्टी के बैनर तले कमलेश्वरी भवन से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय गेट के समीप पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मामले के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की […]

Noimg

शिवपुर में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी, हजारों रुपये का जुर्माना  –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बक्सर। जिले के नावानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। इस मामले में विभाग ने सभी आरोपियों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाते हुए नावानगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, बिजली कनीय अभियंता (जेई) अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवपुर गांव में औचक छापेमारी की। विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुख्य बिजली लाइन में टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान धनजी पासवान, रामनाथ पासवान, मंगू देवी, चंद्रावती देवी और रिंकू देवी को कथित रूप से बिजली […]

Noimg

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने उठाए सवाल – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

आरा/शाहपुर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में युवक भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इस घटना को लेकर पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को पहले से स्थिति की जानकारी थी, इसके बावजूद घटना को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राहुल तिवारी ने एनकाउंटर […]

Noimg

बक्सर जिला परिषद में फंड और योजनाओं की स्वीकृति रुकी, सदस्यों ने 12 दिन के आंदोलन का किया ऐलान – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बक्सर। जिला परिषद में विकास योजनाओं की स्वीकृति और फंड रिलीज नहीं होने से नाराज जिला परिषद सदस्यों का आक्रोश खुलकर सामने आया। शुक्रवार को सदस्यों ने जिला परिषद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित योजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग की। प्रदर्शनकारी सदस्यों का आरोप है कि विकास योजनाओं की स्वीकृति में लगातार देरी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई योजनाएं लंबे समय से लंबित हैं और स्वीकृति तथा भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। जिला परिषद प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि फंड रिलीज नहीं होने के कारण जनहित से जुड़ी कई योजनाएं अधर में लटकी हुई […]

Noimg

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

औरंगाबाद, संवाददाता। दाउदनगर प्रखंड के लालाअमौना गांव निवासी 27 वर्षीय मजदूर देवानंद कुमार की बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना शीतल बिगहा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हुई, जहां वह मजदूरी का काम कर रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, देवानंद कुमार बुधवार को निर्माणाधीन मकान में दीवार प्लास्टर का काम कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह काम के दौरान बाथरूम गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर साथ काम कर रहे मुख्य राजमिस्त्री को चिंता हुई। तलाश करने पर वह बाथरूम के पास बिजली के नंगे तार की चपेट में बेसुध अवस्था में पड़े मिले। […]

Noimg

टेंट हाउस संचालक की बेटी बनी MBBS डॉक्टर, नरकटियागंज की असप्रीत कौर ने रचा इतिहास – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पश्चिम चंपारण: मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर नरकटियागंज की बेटी असप्रीत कौर ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सिख समुदाय के लिए भी गौरव का क्षण पैदा किया है। परिजनों के अनुसार, असप्रीत नरकटियागंज के सिख समुदाय से एमबीबीएस डॉक्टर बनने वाली पहली बेटी हैं। असप्रीत की इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। उनकी सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। असप्रीत के पिता लवली सिंह टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी की […]

Noimg

नवादा में जंगली हाथियों का तांडव, स्कूल में घुसकर मचाई तबाही – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवादा, संवाददाता। नवादा जिले के रजौली प्रखंड स्थित धामुचक गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। तीन हाथियों का झुंड उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में घुस गया और वहां भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने स्कूल की बाउंड्री वॉल, दरवाजे और लोहे की ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि मिड-डे मील के लिए रखे गए चावल को भी बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार, झारखंड सीमा से सटे जंगलों से निकले हाथियों का झुंड रात के समय स्कूल परिसर में पहुंचा। हाथियों ने अपनी ताकत से स्कूल की दीवार और कमरों के किवाड़ तोड़ दिए। इसके बाद भंडार कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी चावल की बोरियों को फाड़ डाला। विद्यालय के […]

Noimg

मधुबनी में डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में विशेष तैयारी – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

मधुबनी। मानसून के आगमन के साथ जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष तैयारियां की गई हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी.एस. सिंह ने सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों की जांच के लिए स्थापित एलाइजा रीडर मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी कर्मियों को मशीन को पूरी तरह कार्यशील रखने का निर्देश दिया, ताकि संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। डॉ. सिंह ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए सदर अस्पताल में 8 बेड, अनुमंडलीय अस्पतालों में 4-4 बेड तथा सभी प्राथमिक […]

Noimg

Bihar BEd Result 2026 जारी, वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि बने संयुक्त स्टेट टॉपर – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

मुजफ्फरपुर। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) 2026 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) द्वारा घोषित परिणाम में वैशाली के हिमांशु अजनवी और कटिहार के रवि कुमार ने 117-117 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। महिला वर्ग में सीतामढ़ी की अंजना कुमारी और बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने 116 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 1,10,900 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया […]