June 19, 2026
Bhagalpur: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में खरीफ-2026 अनुसंधान परिषद बैठक शुरू, नवाचार और किसान हित पर हुआ मंथन- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में आयोजित 31वीं अनुसंधान परिषद बैठक (आरसीएम-खरीफ 2026) के प्रथम दिन कृषि अनुसंधान की भावी दिशा, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा किसानों की आय एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों से आए विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं तथा विश्वविद्यालय के 300 से अधिक वैज्ञानिकों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय की अनुसंधान उपलब्धियों, विकसित प्रौद्योगिकियों, नई किस्मों, पेटेंट, कॉपीराइट, स्टार्टअप गतिविधियों तथा आगामी अनुसंधान कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर “कृषि विकास की […]