September 29, 2026
Purnia: वीवीआईटी पूर्णिया में एनएसएस स्थापना दिवस समारोह आयोजित- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, जिम्मेदार और जागरूक युवा बनने का दिया संदेश पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विंग की ओर से एनएसएस स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, एनएसएस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के रजिस्ट्रार सौरभ कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार, स्कूल ऑफ कोर स्टडीज के उप-प्राचार्य डॉ. अनिकेत मानस, टीआईओ रोहित कुमार झा, अशोक कुमार पिंकू, छात्र कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियांशु और एनएसएस बॉयज हेड रौनक झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रगान से हुई कार्यक्रम की शुरुआत समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। […]