Month: September 2026

Noimg

Naugachia: बाढ़ राहत और तटबंध निर्माण की मांग को लेकर मुखिया ने शुरू किया आमरण अनशन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जीआर राशि से वंचित लोगों को भुगतान, शेष परिवारों को पॉलीथिन शीट देने और मेघल टोला तक तटबंध निर्माण की मांग मुरलीधर झा नवगछिया । बाढ़ राहत सहित विभिन्न मांगों को लेकर इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को पश्चिमी भिट्ठा पंचायत की मुखिया किरण देवी ने ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया। कृषि भवन के समीप शुरू किए गए अनशन में पंचायत के वार्ड सदस्य, सरपंच प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अनशनकारियों ने प्रशासन के सामने बाढ़ प्रभावित परिवारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ तटबंध निर्माण की मांग रखी। मुखिया की ओर से जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन और अंचल कार्यालय के समक्ष मुख्य रूप से तीन मांगें रखी गई हैं। इनमें बाढ़ […]

Noimg

Naugachia: कुशहा बांध के पास झोपड़ी से 114 लीटर विदेशी शराब बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भवानीपुर थाना पुलिस ने की छापेमारी, शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी नवगछिया। मद्यनिषेध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 114 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुशहा बांध के नीचे स्थित एक झोपड़ीनुमा बासा में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थ और शराब की बरामदगी एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 27 सितंबर 2026 को भवानीपुर थाना की गश्ती […]

Noimg

Naugachia: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक जीतकर नवगछिया का बढ़ाया मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन नवगछिया। भागलपुर जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवगछिया एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से नवगछिया के खेलप्रेमियों और प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर 2026 को भागलपुर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसी प्रतियोगिता में नवगछिया एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में […]

Naugachia: महिला मरीज की जांच को लेकर दो अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों में विवाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ग्रामीण चिकित्सक के माध्यम से जांच के लिए पहुंची थी महिला, दोनों संचालक अपने केंद्र पर ले जाने को लेकर भिड़े नारायणपुर। मधुरापुर में सोमवार को एक महिला मरीज की अल्ट्रासाउंड जांच को लेकर दो अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। दोनों संचालक महिला को अपने-अपने जांच केंद्र पर ले जाकर उसकी जांच कराने की बात कह रहे थे। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला विवाद तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, एक महिला मरीज किसी ग्रामीण चिकित्सक के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मधुरापुर पहुंची थी। महिला एक निजी क्लीनिक के सामने पहुंची, जहां […]

Bhagalpur: जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज की घटनाओं के बाद भागलपुर पुलिस अलर्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पार्कों में पहुंचीं पुलिस दीदी, युवतियों से बातचीत कर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक भागलपुर। जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज में युवतियों से छेड़खानी से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद भागलपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। शहर के विभिन्न पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से विशेष निगरानी शुरू की गई है। इसी क्रम में पुलिस दीदी पार्कों में पहुंचकर युवतियों और अन्य लोगों से बातचीत कर रही हैं। पुलिसकर्मी पार्क में आने वाली युवतियों से उनकी सुरक्षा को लेकर जानकारी ले रहे हैं और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक कर रहे हैं। पुलिस की ओर से लोगों से कहा जा रहा है कि यदि […]

Noimg

Bhagalpur: वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा भागलपुर कलेक्ट्रेट, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ समाहरणालय का मुख्य द्वार बंद कर लगाया गया ताला, मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध भागलपुर। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को भागलपुर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता समाहरणालय के समक्ष पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की तथा कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों के समाहरणालय की ओर बढ़ने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समाहरणालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया […]

Noimg

Bhagalpur: मिर्जाचौकी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम स्मैक के साथ चार गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा, चार पहिया वाहन भी जब्त भागलपुर। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रसलपुर थाना पुलिस ने मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थ ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे चार पहिया वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी और […]

Noimg

Bhagalpur: नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने मौर्य विवाह भवन में तैयारियों का लिया जायजा। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मौर्य विवाह भवन, भागलपुर में स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विमर्श किया गया। स्थल निरीक्षण का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने किया।जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जीविका ने बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मुख्य अतिथि शीला टुडू ने कहा कि जीविका ने महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम नहीं किया, […]

Noimg

Bhagalpur: स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत पेंटिंग व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ @ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। प्रखंड कहलगांव के अंतीचक स्थित जी.एम. विक्रमशिला उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं आईटीसी (ITC) ‘मिशन सुनहरा कल’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनसमुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से स्वच्छता के महत्व, गीले […]

Noimg

Bhagalpur: वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग से मजबूत हुआ भाजपा संगठन : संजय सरावगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने दो दिवसीय भागलपुर प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा बूढ़ानाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और संगठन की मजबूती के लिए प्रार्थना की।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर परिसर में प्रतीकात्मक रूप से कलश ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। पार्टी की ओर से बताया गया कि ज्योति प्रज्ज्वलन प्रतीकात्मक था और इस अवसर पर यात्रा रवाना नहीं की गई। आगामी कार्यक्रम के तहत कलश ज्योति यात्रा बूथ एवं मंडल स्तर से होते हुए भागलपुर जिला मुख्यालय पहुंचेगी, जहां स्वागत एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर दर्शन के बाद प्रदेश […]