Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ के पानी में चांदी काट रहे गरीब-गुरवे ग्रामीण,ठहरे पानी में मिल रही किस्म-किस्म की मछलियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने जहां अपने पीछे तबाही और बेबसी की लंबी कहानी छोड़ी है, वहीं अब पानी उतरने के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजी-रोटी का एक अस्थायी सहारा भी मिल गया है। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है और पानी अपनी पुरानी धार की ओर लौट रहा है। बाढ़ का पानी पीछे हटने के साथ कोसी, गंडक से आई मछलियां खेत-खलिहानों और निचले इलाकों में बने जलजमाव में बड़ी संख्या में फंसी रह गई हैं। यही मछलियां अब ग्रामीणों और स्थानीय मछुआरों के लिए किसी सौगात से कम नहीं हैं। खास बात यह है कि इसके लिए ग्रामीणों को न तो बड़ी नाव की जरूरत पड़ रही है और न […]

Noimg

Bhagalpur: रात के अंधेरे में एसएसपी प्रमोद यादव पर संतरी नेहा कुमारी ने ताना हथियार!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को 24×7 चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से भागलपुर के एसएसपी प्रमोद यादव इन दिनों लगातार आधी रात को थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बीती देर रात कोतवाली थाना में उस समय दिलचस्प स्थिति उत्पन्न हो गई, जब थाने के मुख्य गेट पर तैनात संतरी नेहा कुमारी ने देर रात पहुंचे भागलपुर के एसएसपी प्रमोद यादव पर हथियार तान दिया।बताया जाता है कि देर रात एसएसपी प्रमोद यादव औचक निरीक्षण के लिए कोतवाली थाना पहुंचे थे। उस समय थाने के मुख्य गेट पर संतरी नेहा की ड्यूटी थी। रात में बिना पूर्व सूचना किसी अधिकारी के पहुंचने की स्थिति में संतरी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सतर्कता बरती। इसी दौरान […]

Noimg

Naugachia: सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय युवक घायल,अनुमंडल अस्पताल में हुआ ईलाज – GS NEWS

bihar bhagalpurJYOTI KUMARI0

नवगछिया। चौसा से नवगछिया आने के दौरान सोमवार को पीपा पुल के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में खगड़िया निवासी 38 वर्षीय विक्रम कुमार घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, विक्रम कुमार बाइक से चौसा की ओर से नवगछिया आ रहे थे। पीपा पुल के समीप पहुंचने के दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान खगड़िया निवासी विनय कुमार पटेल के […]

Naugachia: मदरौनी चौक पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर- GS NEWS

bihar bhagalpurJYOTI KUMARI0

सैकड़ों लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मदरौनी चौक पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मदरौनी और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों की ओर से मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लु बासुकी शामिल हुए। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आयोजन […]

Noimg

Purnia: सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में वंदना को मिला सर्वश्रेष्ठ उभरती खिलाड़ी का पुरस्कार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहार महिला टीम ने प्रतियोगिता में हासिल किया सातवां स्थान पूर्णिया। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की महिला टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली वैशाली की वंदना कुमारी को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए चैंपियनशिप का ‘सर्वश्रेष्ठ उभरती खिलाड़ी पुरस्कार’ प्रदान किया गया। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बिहार महिला टीम की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी दौरान वंदना कुमारी ने अपने खेल से प्रभावित करते हुए आयोजकों का ध्यान आकर्षित […]

Noimg

Purnia: उमंग महोत्सव-2026 की तैयारियां पूरी, 25 विद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

डॉन बॉस्को विद्यालय मरियम नगर में होगा उद्घाटन समारोह, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन पूर्णिया। कैथोलिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आयोजित होने वाले उमंग महोत्सव-2026 की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का उद्घाटन समारोह पूर्वाह्न 8:30 बजे डॉन बॉस्को विद्यालय, मरियम नगर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्णिया धर्मप्रांत के अंतर्गत आने वाले 25 विद्यालयों की टीमें और प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। महोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न विद्यालय परिसरों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, कला, रचनात्मकता और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विशेष कार्य प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि […]

Noimg

Purnia: सुखसेना में ब्राह्मण युवा एकता मंच की पहली बैठक, जरूरतमंद परिवारों की मदद का लिया संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बेटी की शादी, उपनयन संस्कार और बच्चों की शिक्षा में आर्थिक परेशानी होने पर मंच करेगा यथासंभव सहयोग पूर्णिया। जिले के सुखसेना गांव में रविवार को ब्राह्मण युवा एकता मंच, पूर्णिया की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के युवाओं को एकजुट करने, आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक पहल शुरू करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शामिल युवाओं ने समाज के लोगों के सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान समाज में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि समाज के किसी गरीब या […]

Noimg

BHAGALPUR : अमडंडा में वायरल वीडियो का मामला, जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं – GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरJYOTI KUMARI0

शादी के लिए मंदिर पहुंचे थे युवक-युवती, ग्रामीणों ने रोककर की थी पूछताछ; धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार भागलपुर। अमडंडा थाना क्षेत्र से वायरल हुए एक वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट की है। वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रोककर पूछताछ करते और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छेड़खानी को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, पुलिस की अब तक की जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार युवक-युवतियां शादी करने के उद्देश्य से मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले वे शाहकुंड से सन्हौला होते हुए एक अन्य स्थान […]

Noimg

Naugachia:पर्व-त्योहारों को लेकर नवगछिया पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भीड़ नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा घेरा और दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल का जवानों ने किया अभ्यास नवगछिया। आगामी दुर्गापूजा और अन्य पर्व-त्योहारों को देखते हुए नवगछिया पुलिस ने विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, नवगछिया में दंगा नियंत्रण टीम ने मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने भीड़ नियंत्रण और उपद्रव जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास किया। जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और सुरक्षा घेरा तैयार करने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान अश्रु गैस और जल तोप के प्रभावी एवं सुरक्षित इस्तेमाल का भी अभ्यास […]

Naugachia: टोटो चोरी के आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया में टोटो चोरी के मामले में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोर निवासी सुमन कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुमन कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे मारवाड़ी धर्मशाला के पास बिहार मेडिकल के समीप उनका टोटो खड़ा था। इसी दौरान टोटो चोरी हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद टोटो का पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि एक कचरा बीनने वाला व्यक्ति टोटो लेकर गया है। इसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। 25 सितंबर को वही व्यक्ति मिलने पर उससे टोटो के संबंध में पूछताछ […]