Month: September 2026

Naugachia: इस्माइलपुर में दहेज हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी वाल्मीकि यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 27 मई को मृतका की मां ने इस्माइलपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी विवाहित पुत्री की हत्या उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर कर दी। आवेदन के आधार पर इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत […]

Noimg

Naugachia: तेतरी पंचायत सरकार भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला इकाई की ओर से तेतरी पंचायत सरकार भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी राकेश कुमार, जिला संगठन प्रभारी पवन मिश्रा और जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को एकाग्रता से सुना। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मन की बात कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचायत सरकार भवन […]

Noimg

Naugachia: तेतरी जीरोमाइल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भाजपा नवगछिया जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी के नवगछिया आगमन पर तेतरी जीरोमाइल चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह […]

Naugachia: एनएच-31 पर मक्का व्यवसायी से 10 लाख रुपये लूट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसआईटी की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर नाथनगर के लालूचक निवासी प्रीतम कुमार उर्फ नेपाली पकड़ा गया नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने लूटकांड में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक निवासी प्रीतम कुमार उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार 16 मई 2025 को नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गुदरिया स्थान के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर मक्का व्यवसायी दो सगे भाइयों से करीब 10 लाख रुपये की लूट की थी। पीड़ित व्यवसायी आशुतोष आनंद और आनंद सिंह […]

Naugachia: कुर्सेला स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव की पहचान नहीं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मृतक की अब तक नहीं हो सकी पहचान, जीआरपी ने शव को सुरक्षित रखकर पहचान कराने का प्रयास किया शुरू नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के कुर्सेला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बिजली पोल संख्या 3907 और 3909 के बीच की बताई जा रही है। हादसे में युवक का शव दो टुकड़ों में कट गया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद नवगछिया जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा […]

Naugachia: नवगछिया स्टेशन होकर चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दुर्गापूजा और अन्य पर्व-त्योहारों को लेकर यात्रियों को मिलेगी सुविधा, नवगछिया स्टेशन पर सभी घोषित ट्रेनों का होगा ठहराव नवगछिया। पर्व-त्योहारों के मद्देनजर भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से बिहार से कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कामाख्या, डिब्रूगढ़, अलीपुरद्वार, अयोध्याधाम, गोरखपुर, धनबाद, बोकारो, रांची और गोमतीनगर सहित विभिन्न स्थानों के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। नवगछिया रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोषित सभी ट्रेनों का ठहराव नवगछिया रेलवे स्टेशन पर होगा, जिससे पर्व के दौरान यात्रियों को आवागमन में […]

Noimg

Bhagalpur: अंगिका लघुकथा संग्रह ‘बोधा के मालिक सीताराम’ का लोकार्पण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रंगमंच और महुआ घटवारिन फिल्म के निदेशक तथा चर्चित अंगिका कथाकार शीतांशु अरुण की अंगिका लघुकथाओं के संग्रह ‘बोधा के मालिक सीताराम’ का खलीफाबाग, भागलपुर में साहित्यकारों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर कथालोचक एवं कथाकार रंजन, अंगिका विश्वविद्यालय विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा, मगही-अंगिका के लोकप्रिय गीतकार राजकुमार, अंगिका के बहुचर्चित रेडियो नाटककार सत्यनारायण मंडल तथा डॉ. अमरेन्द्र ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया।लोकार्पण के बाद शीतांशु अरुण ने संग्रह में शामिल कई लघुकथाओं का पाठ किया। उनके कथा-पाठ ने उपस्थित साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों को प्रभावित किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अंगिका लघुकथा के विकास और उसे स्थापित करने में शीतांशु अरुण का महत्वपूर्ण योगदान है। साहित्यकारों ने उनकी कथाओं […]

Noimg

Bhagalpur: जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 30 से अधिक खेल विधाओं में छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा, 2500 से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA), पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ रविवार को खेल भवन-सह-व्यायामशाला, भागलपुर में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी सहित विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े खिलाड़ी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन […]

Noimg

Bhagalpur: कोरोना काल के योद्धा पूर्व उपसरपंच वैद्य अमरेंद्र यादव उर्फ बाबू साहेब का निधन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गंभीर बीमारी के कारण 55 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कोरोना काल में घर-घर सैनिटाइजेशन से लेकर जरूरतमंदों की सेवा तक किए कई कार्य नवगछिया के नारायणपुर जयपुर चूहर पूरब पंचायत के पूर्व उपसरपंच एवं वैद्य अमरेंद्र यादव उर्फ बाबू साहेब का गंभीर बीमारी के कारण 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बलाहा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी रंजू देवी, पुत्र कुणाल और कमल सहित दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी रंजू देवी इसी पंचायत से लगातार पंचायत समिति सदस्य चुनी जाती रही हैं। ग्रामीणों और उनके करीबी लोगों के अनुसार अमरेंद्र […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में संजय सरावगी ने छात्राओं के ‘सपनों के भारत’ के चित्र देखे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. उमाभूषण तांती के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को भागलपुर प्रवास के दौरान सरयू देवी मोहन लाल बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ कार्यक्रम में छात्राओं से मुलाकात की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की कल्पना प्रस्तुत की।संजय सरावगी ने छात्राओं के चित्रों को देखा और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की बनाई तस्वीरों में भारत […]