September 27, 2026
Bhagalpur: दंगा नियंत्रण को लेकर भागलपुर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। किसी भी आकस्मिक विधि-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और पुलिस बल की तत्परता परखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस केंद्र, भागलपुर में दंगा नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने की। मॉक ड्रिल के दौरान दंगा अथवा अन्य आकस्मिक विधि-व्यवस्था की स्थिति में पुलिस द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्रवाई का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति से निपटने, संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस बल के समुचित उपयोग तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप […]