Month: September 2026

Noimg

Naugachia: देवउठनी एकादशी पर होगा श्री खाटू श्याम मंदिर का भव्य भूमि पूजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खाटू धाम से पूजित शिलाएं लाई जाएंगी नवगछिया, गोपाल गौशाला से निकलेगी निशान शोभायात्रा नवगछिया। नवगछिया में श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री श्याम भक्त मंडल न्यास की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मारवाड़ी विवाह भवन में हुई, जिसमें मंदिर निर्माण और भूमि पूजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। न्यास के अनुसार, मारवाड़ी विवाह भवन के पिछले भाग में श्री खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन देवउठनी एकादशी के अवसर पर भव्य समारोह के साथ किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि नवगछिया में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का संकल्प लंबे समय से समाज के लोगों और श्याम भक्तों के मन में था। अब समाज के […]

Noimg

Naugachia: सेवा श्री की ओर से महाप्रसाद वितरण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया बस स्टैंड के समीप प्रत्येक शनिवार को होता है आयोजन, सांवरिया सरकार के सदस्य भी हुए शामिल नवगछिया। नवगछिया बस स्टैंड स्थित सुंदरम रेस्टोरेंट के समीप प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम के तहत इस शनिवार भी श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया। परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में सेवा श्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इस बार पूंगल खिचड़ी का महाप्रसाद तैयार किया गया। महाप्रसाद का वितरण शुरू करने से पहले खिचड़ी को बजरंगबली को अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में नवगछिया के सांवरिया सरकार के सदस्य भी शामिल […]

Naugachia: फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर रात्रि रक्त पट संग्रह अभियान शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, तीन स्थानों पर लगाए जाएंगे जांच शिविर नवगछिया। फाइलेरिया की रोकथाम और संक्रमित लोगों की पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि रक्त पट संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत साहूपरबत्ता, जगतपुर और यमुनिया में जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान 20 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच माइक्रोफाइलेरिया परजीवी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रात के समय रक्त में माइक्रोफाइलेरिया परजीवी की मौजूदगी की जांच अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। इसके माध्यम से फाइलेरिया […]

Naugachia: नाबालिग अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार, अपहृता बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खरीक थाना पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर की कार्रवाई नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, खरीक थाना क्षेत्र की एक महिला ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मुंगेर जिले के नयारामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदटोली निवासी अभिषेक कुमार उर्फ गोविंदा ने उसकी नाबालिग पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। आवेदन के आधार पर खरीक थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले के अनुसंधान के दौरान नवगछिया पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग […]

Naugachia: नवगछिया पुलिस जिले में चला शस्त्र सत्यापन अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में शनिवार को पुलिस जिला नवगछिया के सभी थाना क्षेत्रों में शस्त्र धारकों के लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शस्त्र धारकों के लाइसेंसी शस्त्रों के साथ-साथ संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लाइसेंसी हथियारों की स्थिति और उनके सुरक्षित रख-रखाव की भी जानकारी ली। शस्त्र धारकों से लाइसेंस एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच कर उनके अभिलेखों का भी सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शस्त्र धारकों को निर्देश दिया कि लाइसेंसी हथियारों को निर्धारित नियमों के अनुसार सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और शस्त्र से संबंधित सभी दस्तावेजों को अद्यतन रखा जाए। साथ ही हथियारों के उपयोग और […]

Naugachia: भागलपुर के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक 10वीं सीनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बिहार के 60 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें भागलपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन अंडर-25 आयु वर्ग के व्यक्तिगत टीम सिंगल सोटी स्पर्धा के लिए किया गया है। भागलपुर से चयनित खिलाड़ियों में प्रेम प्रकाश सिंह, शिवम कुमार और शुभम कुमार शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने से जिले के खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह है। गतका एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के सचिव अमन कुमार ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की […]

Noimg

Naugachia: सबका मालिक एक’ के संदेश के साथ सहौरा पहुंचे साईंनाथ, जल्द होगा भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के सहौरा स्थित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार, साईं नगर में शनिवार को जयपुर में निर्मित साईंनाथ की प्रतिमा पहुंची। प्रतिमा के निजी वाहन से पहुंचते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। आम लोगों के सहयोग से श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में साईंनाथ के भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है, जहां अब साईंनाथ की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा के आगमन के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने साईंनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। स्थापना समारोह को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि साईंनाथ का संदेश […]

Noimg

Naugachia: बाल भारती में एनडीआरएफ का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, विद्यार्थियों ने सीखे बचाव के तरीके- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भूकंप, बाढ़ और आगजनी जैसी आपदाओं से बचाव के बताए उपाय, जवानों ने किया व्यावहारिक प्रदर्शन नवगछिया। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन, बचाव एवं सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ की प्रशिक्षित टीम ने भूकंप, बाढ़, आगजनी सहित प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। जवानों ने अलग-अलग आपदा परिस्थितियों में बचाव कार्य और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को […]

Naugachia: मंदिर से मोटर चोरी, ग्रामीणों ने नाबालिग को पकड़ा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

चोरी की मोटर बरामद, पुलिस ने जब्त की; अन्य चोरी की घटनाओं और सामान खरीदने वालों की भूमिका की भी जांच नवगछिया। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव में काली मंदिर के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर से गुरुवार को मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर से मोटर गायब होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान नाबालिग द्वारा चोरी की मोटर एक व्यक्ति को बेचने की बात बताए जाने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नाबालिग द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर चोरी की मोटर बरामद कर ली और इसकी सूचना रंगरा थाना पुलिस को दी। […]

Noimg

Naugachia: बारिश से भवानीपुर काली मंदिर परिसर जलमग्न, श्रद्धालुओं को पानी के बीच से गुजरकर करनी पड़ रही पूजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी, मंदिर परिसर से करीब 50 घरों के लोगों का भी होता है आवागमन; लोगों ने स्थायी जल निकासी की मांग की नवगछिया । लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मंदिर का आंगन आसपास के क्षेत्र की तुलना में निचले हिस्से में होने तथा पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी परिसर में जमा हो गया है। जलजमाव के कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में पानी जमा होने के कारण श्रद्धालुओं […]