September 26, 2026
Bhagalpur: भागलपुर-नवगछिया में अपराध पर पुलिस की नजर, स्कूल-कॉलेज से बाजार तक बढ़ेगी गश्ती- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर और नवगछिया पुलिस जिले में अपराध पर लगाम लगाने और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, रेल पंकज कुमार राज ने दोनों पुलिस जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।बैठक में खासकर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट-कुर्की, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी, नशे के खिलाफ कार्रवाई और डायल-112 की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आईजी रेल ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और कामकाजी महिलाओं के आने-जाने वाले […]