5
(2)

भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के भागलपुर जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल मंडल के मनोनयन पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपक चौहान एवं कुणाल मंडल के मनोनयन से कला, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: