5
(2)

@ बेबी किट व फल की टोकरी देकर किया गया सम्मान, 10 नवजातों के जन्म प्रमाण-पत्र भी सौंपे।
प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) के तत्वावधान में शनिवार को अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में ‘बेटी जन्मोत्सव–कन्या रत्न सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।


समारोह के दौरान अनुमंडल अस्पताल में जन्मी 50 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 10 नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण-पत्र उनके माता-पिता को सौंपे गए।
इस दौरान उपस्थित लोगों को जन्म प्रमाण-पत्र के महत्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह बच्चे की पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में इसकी अहम भूमिका होती है।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) सहित महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।
इसके अलावा घरेलू हिंसा, बाल विवाह और नशे के दुष्परिणामों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। संकट या हिंसा की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला हेल्पलाइन के लिए 181, आपातकालीन सहायता के लिए 112, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 तथा साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
समारोह में अस्पताल प्रभारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता, अस्पताल प्रबंधक गोविंद कुमार, DHEW के जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अभिषेक सुमन एवं कहलगांव वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक अंजली कुमारी सहित संबंधित कर्मी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: