Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: फरक्का से आगे बढ़कर गंगा बेसिन को देखने की जरूरत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गंगा जल संधि की दिसंबर में होने वाली समीक्षा से पहले पटना में बिहार के जल हितों पर मंथन।प्रदीप विद्रोहीभारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि और फरक्का बैराज को लेकर बिहार की चिंता केवल पानी के बंटवारे तक सीमित नहीं है। इसके साथ बाढ़, गाद, सिंचाई, नौवहन, पर्यावरण और राज्य के दीर्घकालिक जल अधिकार भी जुड़े हैं। दिसंबर 2026 में 1996 की भारत-बांग्लादेश गंगा जल साझा संधि की 30 वर्ष की अवधि पूरी होने के मद्देनजर पटना में आयोजित एकदिवसीय परिचर्चा में वक्ताओं ने बिहार की जल नीति को फरक्का से आगे बढ़ाकर पूरे गंगा बेसिन और नेपाल से आने वाली नदियों के समग्र संदर्भ में देखने की जरूरत बताई।बाबू जगजीवन राम शोध संस्थान, पटना में ‘बिहार पॉलिसी डायलॉग’ के बैनर […]

Noimg

Bhagalpur: कोसी स्नातक चुनाव की तैयारी तेज, भागलपुर में 26 मतदान केंद्रों पर 24,672 मतदाता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।भागलपुर जिले में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 24,672 मतदाता […]

Noimg

Purnia: केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल चूनापुर में आयोजित हुआ भव्य पोषण मेला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पोषण और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता का दिया संदेश, छोटे बच्चों ने उत्साह से लगाई आकर्षक प्रदर्शनी पूर्णिया। केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल (एएफएस) चूनापुर, पूर्णिया में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत भव्य पोषण मेले का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को समझाना रहा। पोषण मेले में विद्यालय के प्रारंभिक और आधारभूत चरण के छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न आकर्षक प्रदर्शनी और प्रस्तुति के माध्यम से संतुलित आहार, पौष्टिक खाद्य पदार्थों और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश […]

Noimg

Purnia: चपय मामले में प्रशासन की कार्रवाई, दोनों पक्षों पर धारा 126 के तहत कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अंतर्जातीय विवाह को लेकर विवाद के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने की पहल, आशीष गोस्वामी ने प्रशासन के कदम का किया स्वागत पूर्णिया। चपय गांव में अंतर्जातीय विवाह को लेकर सामने आए विवाद के बीच शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत कार्रवाई की है। यह मामला पिछले दिनों विवाह को लेकर परिवार और सामाजिक स्तर पर उत्पन्न विवाद तथा सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बाद सुर्खियों में आया था। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि जिन मामलों से सामाजिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका हो, उनमें समय […]

Noimg

Purnia: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने अर्पित की पुष्पांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिले के सभी बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लिया संदेश पूर्णिया। भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में शामिल एवं भाजपा के वैचारिक प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्णिया जिले के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम बनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुआ, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व, विचारों तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा […]

Naugachia: रैक पॉइंट से यूरिया उठाने से थोक विक्रेताओं ने किया इनकार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया मालगोदाम स्थित रेलवे रैक पॉइंट पर पहुंची यूरिया खाद का उठाव करने से रासायनिक खाद के थोक विक्रेताओं ने इनकार कर दिया है। विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर को लिखित आवेदन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि कंपनियों की ओर से बिना पर्याप्त परामर्श के यूरिया के साथ अन्य उत्पाद लेने का दबाव बनाया जाता है। इसके अलावा खुदरा विक्रेताओं तक एफओआर व्यवस्था के तहत खाद पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विक्रेताओं ने कहा कि जब तक खुदरा विक्रय बिंदु और एफओआर व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे रैक पॉइंट से यूरिया […]

Naugachia: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, नवगछिया में पुतला दहन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर राजद की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में शुक्रवार को नवगछिया में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मकंदपुर स्थित आनंद निलय भवन, राजद कार्यालय से मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर जुलूस की शक्ल में नवगछिया अनुमंडल परिसर पहुंचे। वहां पुतला दहन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। शैलेश कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग […]

Naugachia: नाबालिग अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार, अपहृता बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 जून को पीड़ित पक्ष की ओर से रंगरा थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि आशीष कुमार गोस्वामी नामक युवक नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। मामले में संलिप्तता के आरोप में अररिया जिले के रानीगंज थाना […]

Noimg

Naugachia: राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार ने जीते दोनों लीग मुकाबले- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पंजाब और मध्य प्रदेश को हराकर बिहार ने जारी रखा विजय अभियान पटना। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने लगातार दो लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। पूल-ई के पहले मुकाबले में बिहार ने पंजाब को 35-20, 35-21 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश को 35-9, 35-15 से पराजित किया। लगातार दो जीत के साथ बिहार ने प्रतियोगिता में अपना विजय अभियान जारी रखा है। दोनों मुकाबलों में बिहार के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल और प्रभावी खेल का प्रदर्शन किया। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय […]

Noimg

Naugachia: भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान, कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी के नवगछिया जिला कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की, जबकि प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। जयंती समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिला कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह ने पंडित दीनदयाल […]