


भागलपुर। आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनता दल यूनाइटेड की ओर से 28 सितंबर को तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जदयू जिला कार्यालय, भागलपुर में होगी।

बैठक की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी करेंगी। इसमें भागलपुर जिले के पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि जीविका महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से किए गए प्रयासों का प्रभाव अब दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुटेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
















