5
(2)

@ भागलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. उमाभूषण तांती के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को भागलपुर प्रवास के दौरान सरयू देवी मोहन लाल बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ कार्यक्रम में छात्राओं से मुलाकात की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की कल्पना प्रस्तुत की।
संजय सरावगी ने छात्राओं के चित्रों को देखा और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की बनाई तस्वीरों में भारत के विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की सोच, उम्मीद और विश्वास दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में बच्चों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मिरजानहाट स्थित प्रीति भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भागलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. उमाभूषण तांती के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया।
खगड़िया, भागलपुर के बीच नवगछिया में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भागलपुर-पूर्णिया-कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। नवगछिया पहुंचने पर बिहार सरकार के मंत्री कुमार शैलेंद्र, जिला भाजपा प्रभारी पवन मिश्रा, जिला मंत्री रूपेश कुमार रूप सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके बाद जीरो माइल, नवगछिया में जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।


भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सरावगी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। बाद में उन्होंने जिला कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की।
देर शाम तिलकामांझी स्थित वृंदावन भवन में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भागलपुर में रिवर फ्रंट, पीरपैंती पावर प्लांट, मुंगेर-भागलपुर रिवर फ्रंट और हवाई अड्डे से जुड़े प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा की गई।
भागलपुर पहुंचने से पहले सरावगी ने सतीश नगर, खगड़िया में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सतीश कुमार प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भागलपुर में कार्यकर्ताओं के स्वागत और उत्साह के लिए उन्होंने आभार जताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: