


नवगछिया। भाजपा नवगछिया जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी के नवगछिया आगमन पर तेतरी जीरोमाइल चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी राकेश कुमार, जिला संगठन प्रभारी पवन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरारी लाल चिरानिया, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, राजेश झा, आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मितेश रंजन, नगर निकाय जिला संयोजक अनिल केजरीवाल, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, बबलू चौधरी, सुबोध सिंह कुशवाहा, बिक्रम सिंह, अभिषेक गुप्ता, गौरव सिंह, मुकेश मंडल, धीरज सिंह, प्रवेश यादव, रजनीकांत सिंह, लालबिहारी सिंह, रबीस भारती, संजीव कुमार उर्फ झाबो दा, नीतेश कुमार दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















