


नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला इकाई की ओर से तेतरी पंचायत सरकार भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी राकेश कुमार, जिला संगठन प्रभारी पवन मिश्रा और जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को एकाग्रता से सुना। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
मन की बात कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचायत सरकार भवन परिसर में फलदार पौधरोपण किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला संगठन प्रभारी पवन मिश्रा और जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।
मौके पर पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरारी लाल चिरानिया, आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मितेश रंजन, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, लालबिहारी सिंह, रबीस भारती, राजेश झा, अनिल केजरीवाल, स्थानीय पंचायत मुखिया प्रशांत कुमार ततमा, सरपंच राजीव पासवान, वार्ड सदस्य मधुकांत झा, दीनानाथ झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
















