


नवगछिया। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी वाल्मीकि यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 27 मई को मृतका की मां ने इस्माइलपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी विवाहित पुत्री की हत्या उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर कर दी। आवेदन के आधार पर इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त बताए जा रहे वाल्मीकि यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

















