5
(2)

नवगछिया। नवगछिया में टोटो चोरी के मामले में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोर निवासी सुमन कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सुमन कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे मारवाड़ी धर्मशाला के पास बिहार मेडिकल के समीप उनका टोटो खड़ा था। इसी दौरान टोटो चोरी हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद टोटो का पता नहीं चल सका।

स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि एक कचरा बीनने वाला व्यक्ति टोटो लेकर गया है। इसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। 25 सितंबर को वही व्यक्ति मिलने पर उससे टोटो के संबंध में पूछताछ की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार पूछताछ के दौरान वह घबराने लगा और अंत में टोटो चोरी कर उसे 40 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की।

पकड़े गए आरोपित की पहचान बिहपुर निवासी गंगा मांझी के रूप में बताई गई है। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुए टोटो की बरामदगी के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: