5
(1)

नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के बिनटोली गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिनटोली निवासी सीताराम मंडल का गांव के ही राजेश पासवान की पत्नी सुलचना देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही है।

घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा कदवा थाना में आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: