0
(0)

भागलपुर ।
रामनवमी के पावन अवसर पर सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ ध्वजारोहण एवं पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ी।

इसी क्रम में ध्वजागली स्थित प्रसिद्ध ‘मोछ वाले हनुमान मंदिर’ में भी सुबह से भक्तों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में आयोजित भव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और बजरंगबली की आराधना कर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि ‘मोछ वाले हनुमान मंदिर’ बिहार और झारखंड में आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर का निर्माण वर्षों पूर्व हुआ था और यहां सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में संध्या महाआरती का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।

रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। वहीं 28 मार्च को संध्या समय भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

इस मौके पर बजरंगवली युवा समिति के सदस्य विक्की गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय चौधरी, गुड्डू गुप्ता, विनोद गुप्ता, पिंटू मंडल, सुमित कुमार, अंकित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा आयोजन भव्य और सफल रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: